बिलासपुर। स्वर्गीय श्री शोभराज नागदेव की याद में पूज्य सिंधी पंचायत, आजाद नगर द्वारा युवा विंग एवं महिला विंग के सहयोग से 31 मई 2026, रविवार को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया यह जनहितकारी कार्यक्रम पूज्य सिंधी पंचायत आजाद नगर धर्मशाला, मसानगंज, बिलासपुर में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया यह विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लायंस कैपिटल के सहयोग से नागदेव परिवार द्वारा लगाया गया जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी सायरा बानो ने दी इस विशाल

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्वर्गीय शोभराज नागदेव जी के पुत्र संतोष नागदेव ने बताया कि दो जून का दिन हमारे परिवार के लिए बेहद खास है अपने पिता को याद कर बेटे संतोष ने नम आंखों से हमें बताया कि आज उनके पिता जी की प्रथम पुण्यतिथि है तो सभी ने यह निर्णय लिया कि कर्मकांड के बजाय हम निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते हैं जो पूरी तरह निशुल्क होगा इस शिविर में जो लोग अपनी जांच कराने आयेंगे उनके द्वारा जो आशीर्वाद प्राप्त होगा वहीं पिता जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी

पुत्र संतोष ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। क्यों कि पिताजी भी काफी समय से अस्वस्थ थे और उस समय एक बेटे ने अपना फर्ज निभाया और इलाज कराने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं की लगभग पांच साल अपनी बीमारी से लडने के दौरान एक बेटे ने ये महसूस किया कि उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए पिता जी की याद में स्वास्थ्य शिविर से बढ़कर कोई और बेहतर कार्य हो ही नहीं

सकता था इस शिविर में शहर के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया गया साथ ही विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच भी निःशुल्क की गई
शिविर में डॉ. चंद्रशेखर उइके (एम.डी.), डॉ. के.के. श्रीवास्तव (होम्योपैथिक), डॉ. अभिषेक शाह (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. मनोज चंद्राकर (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुखनंदन साहू (आयुर्वेद), डॉ. आर.के. यादव (दंत चिकित्सक), डॉ. उत्कर्ष नाथ (दंत चिकित्सक), डॉ. विवेक महलवार (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. लव श्रीवास्तव, डॉ. भावेश (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. हिमानी चौरसिया (न्यूरोलॉजिस्ट) एवं डॉ. मनोज सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएं प्रदान की


रक्तदान शिविर का संचालन हंसवानी ब्लड सेंटर, सरकंडा, बिलासपुर तथा लाइफ लाइन पैथो लैब (सिम्स) के सहयोग से किया गया। इस रक्त का उपयोग जरूरत मंदों को देने के लिए किया जायेगा जहां लगभग 60 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया । रक्तदान करने आये लोगों का कहना था कि “आपका एक रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है।” सभी रक्तदान करने वाले रक्त मित्रों को प्रमाण पत्र एवं हैल्मेट प्रदान किया गया
कार्यक्रम को सफल बनाने में सिंधी पंचायत के पदाधिकारी, युवा विंग, महिला विंग, वार्डवासी एवं समाजजन का विशेष योगदान रहा इस पूरे कार्यक्रम में स्वर्गीय शोभराज नागदेव जी का पूरा परिवार जिसमें पुत्र संतोष नागदेव बहू, स्व शोभराज नागदेव जी की धर्मपत्नी, दोनों बेटीयां,नाती पोते सभी उपस्थित थे जिन्होंने इस आयोजन को हर साल करने की बात कही


इस स्वास्थ्य शिविर में समाज के वरिष्ठों में सिंधी युवक समिति के संरक्षक कैलाश मलगनी, संरक्षक व संयोजक अमर बजाज अध्यक्ष मनीष लहोरानी, युवा विंग के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक विधानी व अन्य उपस्थित थे आयोजन को सफल बनाने में नागदेव परिवार एवं पूज्य सिंधी पंचायत आजाद नगर पूज्य सिंधी युवा विंग आजाद नगर के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा जिसमें प्रमुख हैं बृजलाल नागदेव, संतोष नागदेव, अशोक टेकचंदानी ,रमेश देवानी, चेतन दास पंजवानी ,खेमचंद संतवानी, हीरानंद भावनानी ,महेश मेघानी पूज्य सिंधी युवा विंग अध्यक्ष आजाद नगर नवीन रुपानी, सचिन लखन नागदेव, इंदर मेघानी, अमित आडवानी, गोविंद तोलानी ,राकेश टेक चांदनी ,पवन मेघानी ,उमेश लाल, जितेंद्र टेक चंदानी ,मोहन रोहरा ,अमर रुपानी, हीरू चंदानी ,मुरली पंजवानी ,पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेघानी ,पूज्य सिंधी सेंट्रल युवा विंग के अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी ,जय गुरबाणी व उनकी पूरी टीम का सहयोग रहा

