शनिचरी बाजार अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों से मिले विधायक अमर अग्रवाल, नुकसान का लिया जायजा


बिलासपुर। बिलासपुर के शनिचरी बाजार में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना में लगभग 15 दुकानों के जलकर खाक हो जाने के बाद बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने घटना से प्रभावित सभी व्यापारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा हुए नुकसान की जानकारी ली।
विधायक अमर अग्रवाल ने शनिचरी बाजार पहुंचकर जली हुई दुकानों का निरीक्षण किया और प्रभावित व्यापारियों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी चर्चा कर राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप, सभापति विनोद सोनी, भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, मध्य मंडल संगठन प्रभारी राजेश मिश्रा, पार्षद रंगा नादम, आशीष गुप्ता, गुड्डू सोनी, अविनाश मिश्रा, सन्नी केसरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि आगजनी की इस घटना से प्रभावित व्यापारियों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
शनिचरी बाजार की इस घटना के बाद व्यापारियों में चिंता का माहौल है, वहीं जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *