डॉ.के.एन चौधरी बने भुमिहार ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष ,राजीव कुमार सचिव एवं प्रशांत सिंह कोषाध्यक्ष


बिलासपुर 15.06.2026- 14 जून 2026 को ग्राम महमंद स्थित समाज के भवन में समाज की महत्वपूर्ण आम सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामई रही इसमें समाज के संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी वर्ष हेतु कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। वर्तमान सचिव राजीव कुमार ने बैठक में एजेंडा पेश करते हुए कार्यकारणी का कार्यकाल समाप्त होने की जानकारी दी एवं नये कार्यकारिणी चयन हेतु निवेदन किया। उपस्थित सदस्यों ने नये कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ सदस्यो श्री आरपी सिंह श्री एनएन शर्मा श्री एनके राय श्री पारसनाथ राय श्री पीपी राय श्री अमिय कुमार राय के उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया जिसे कार्यकारिणी ने सहमति देकर निर्वाचित घोषित किया।
कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में समाज के वरिष्ठ सदस्य डॉ. के.एन चौधरी (सेवा निवृत्त चिकित्सक सिम्स) को चुना गया। सचिव के रूप में राजीव कुमार (द्वितीय कार्यकाल) कोषाध्यक्ष के रूप में प्रशांत सिंह को चुना गया। नवचयनित

पदाधिकारियों का सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। समाज के संरक्षक आरपी सिंह को भवन समिति का आजीवन अध्यक्ष चुना गया। सदस्यो ंने अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष को अधिकृत किया कि वो जल्द से जल्द अपनी कार्यकारिणी का गठन कर ले जिसमें उपाध्यक्ष सहसचिव कार्यकारिणी सदस्य भवन समिति के सदस्य रहेंगे।
आमसभा ने आगामी वर्ष 2026-27 के लिये वृक्षारोपण स्वास्थ्य शिविर जनजागरूकता शिविर परिवारिक मिलन समारोह समाज की वार्षिक पत्रिका स्वामी सहजानंद जयंती भगवान परशुराम जयंती एवं बिलासपुर में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में अपनी सहभागिता तय करने एवं शामिल होने का कार्यक्रम तय किया। जुलाई माह में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं अगस्त माह में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। ग्राम महमंद के प्रायमरी स्कूल के बच्चो का स्वास्थ्य परिक्षण एवं शैक्षणिक सामाग्री वितरण करने का निर्णय किया गया। समाज की ओर से वैवाहिक पत्रिका का भी प्रकाशन का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता संरक्षक आर.पी सिंह ने की संचालन उपाध्यक्ष अभयनारायण राय ने किया। आभार प्रदर्शन प्रशांत सिंह ने किया। सचिव राजीव कुमार ने पिछली कार्यकारिणी के कार्यो का विवरण दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्वतमान हो रहे अध्यक्ष श्री नवीन सिंह जी एवं कोषाध्यक्ष श्री राकेश दिक्षित जी तथा उनकी पूरी कार्यकारिणी के कार्यो के लिए आभार प्रदर्शन किया गया। नवीन सिंह के कार्यकाल में समाज ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

इस  बैठक में प्रमुख रूप से पी.पी राय के.एन चौधरी आर.पी सिंग अमिय कुमार एन.के राय मुरारी कुमार आशुतोष प्रियदर्शनी प्रेमनाथ कमलेश प्रशांत सिंग राजीव कुमार सिंग अभयनारायण राय कुंदन सिंह एन.एन शर्मा उमेश प्रसाद शर्मा रंजन शर्मा राजीव कुमार पारशनाथ राय मिथलेश पाण्डेय मुकेश कुमार सिंग एस.के.शर्मा धनंजय कुमार चंदन कुमार सिंग आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *