भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, बिलासपुर
प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, बिलासपुर द्वारा “जैविक कृषि कार्यशाला” का आयोजन 17 जून 2026, प्रातः 10:00 बजे, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), कोनी, बिलासपुर में किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ के कृषि प्रकल्प प्रदेश संयोजक माननीय श्री बृजलाल राठौर जी उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में श्री अमर अग्रवाल जी, श्री धरमलाल कौशिक जी, श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर जी, श्री सुशांत शुक्ला जी, श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, श्री राजा पाण्डेय जी, श्री रजनीश सिंह ठाकुर जी, श्री राजेश सूर्यवंशी जी, श्रीमती पूजा विधानी जी, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय जी, श्री दीपक सिंह ठाकुर जी, श्री मोहित जायसवाल जी एवं श्री रोकेश तिवारी जी शामिल रहेंगे।
कार्यशाला में जैविक एवं प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि तकनीक, जैविक उत्पादों के विपणन तथा आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था विषय पर किसानों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
उक्त जानकारी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष द्वय दिनेश राजपूत एवं धीरेन्द्र दुबे ने संयुक्त रूप से दी l

