बिलासपुर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा विद्युत दर मे बेतहासा वृद्धि के खिलाफ में तिफरा विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व के कांग्रेस कार्यकाल में विद्युत दर में छुट दी गई थी। भूपेश बघेल की सरकार में बिजली बिल हाफ योजना से छत्तीसगढ़ प्रदेश के आम जनमानस लाभान्वित हो रहे थे। वही वर्तमान में उस योजना को बंद कर लगातार विद्युत दर में वृद्धि की जा रही है। जिसके कारण आम जनमानस का आज बजट बीजेपी सरकार ने बिगाड़ दि है। लगातार बिजली में कटौती विद्युत दर में वृद्धि व स्मार्ट मीटर के कारण छत्तीसगढ़ के जनता में आक्रोश देखा जा रहा है।बिजली की दर मे 30 से 50 पैसे यूनिट बढाये जाने के कारण आम उपभोक्ता के साथ-साथ व्यापारी व किसान भी आक्रोशित है। कुल मिलाकर भाजपा सरकार में जहा महंगाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं लोगों के जेब में लगातार डाका डालने का काम किया जा रहा है।

