बिलासपुर —- माननीय नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री के 12 वर्ष विश्वास विकास एवं जन कल्याण के अवसर पर जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ बिलासपुर के संयोजक श्री राजेश मिश्रा के नेतृत्व में सेवानिवृत्ति शिक्षक एवं समाज सेवक आर के कश्यप जी सेवानिवृत्ति लेखा अधिकारी दयालबंद बिलासपुर सेवानिवृत्ति शिक्षक श्री संतोष पांडेय जी तेलीपारा बिलासपुर एवं सेवा निवृत्त व्याख्याता श्री सी पी मिश्रा जी गणेश चौक बिलासपुर के निवास स्थान पर जाकर,शाल, श्री फल,एवं पुष्प माला से आत्मीय सम्मान किया गया। तथा मोदी जी के 12 वर्ष के विकास की विस्तृत जानकारी राजेश मिश्रा ने

दी इस अवसर पर भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश मिश्रा जी सहसंयोजक विद्यानंद साहू एवं सहसंयोजक वेदांत शुक्ला, कोषाध्यक्ष भूषण प्रसाद पाण्डेय, राम मिश्रा जी
उपस्थित थे।


