भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी रणनीति पर मंथन, संगठन को और सशक्त बनाने पर दिया गया जोर


बिलासपुर — भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर जिला द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक संवाद किया गया।
बैठक के दौरान पार्टी की भावी रणनीतियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियानों को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि बदलते समय के साथ डिजिटल माध्यमों का उपयोग संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
इस अवसर पर महासमुंद की सांसद एवं बिलासपुर शहर जिला प्रभारी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी,  जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर जी, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडेय, महामंत्री श्री प्रदीप कौशिक, श्री सोमेश तिवारी सहित जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी, अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता एवं संगठन के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी की आगामी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने और संगठन के विस्तार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक समन्वय को और बेहतर बनाना, कार्यकर्ताओं को नई तकनीकों से जोड़ना तथा आगामी राजनीतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।
(रिपोर्ट: अभिषेक घोरे, सोशल मीडिया प्रभारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *