लक्ष्मीचंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज बिलासपुर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं
जैसे csvtu के गाइडलाइंस, शिक्षकों के वेतन भत्ते, नशाखोरी, तथा महाविद्यालय में इवेंट्स तथा फेस्ट के नाम पर छात्रों को पास बेचे जाने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर ने घेराव किया।
मुख्य रूप से अभाविप प्रदेश सह मंत्री हेमांशु कौशिक ने बताया की lcit कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर आज एबीवीपी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमें csvtu के दिशानिर्देश के अनुसार शिक्षक छात्र मानक का पालन करने, तथा शिक्षकों के वेतन भत्ते समेत अन्य विषयों के त्वरित निराकरण की मांग की गई।

बिलासपुर महानगर मंत्री अतिंद्र धर दीवान ने कहा की महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों में बढ़ते नशाखोरी, तथा इवेंट्स में पास बेचने संबंधित विषयों पर तत्काल रोक लगाया जाए तथा महाविद्यालय में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने का प्रयास किया जाए।
तिफरा भाग संयोजक प्रेम दास मानिकपुरी ने कहा की lcit कॉलेज बिलासपुर में व्याप्त सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग की।
तिफरा भाग मंत्री देवेश शर्मा ने बताया कि Lcit कॉलेज में व्याप्त समस्त समस्याओं का निराकरण किया जाना अत्यंत ही आवश्यक हैं जिस हेतु आज एबीवीपी ने ज्ञापन सौंपा है तथा समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अभाविप प्रदेश सह मंत्री श्री हेमांशु कौशिक, बिलासपुर महानगर मंत्री अतिंद्र धर दीवान, अद्वैत मिश्रा, सह मंत्री प्रणव गौतम, साक्षी श्रीवास्तव, वैष्णवी परसाई, भाग संयोजक प्रेम मानिकपुरी, नैतिक नामदेव, भाग मंत्री देवेश शर्मा, विपुल अग्रवाल, विशाल मरावी, विवान, मानसी तिग्गा, जानवी, राशि, पीयूष कौशिक, दिव्यांशु पाण्डेय, तेजस्वी, अवध किशोर, अमन, शौर्य, असीम, अनीश, अंकित, रौनक, राहुल, युवराज,आलोक ,कृष्णकांत सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

