सिरगिट्टी-नगपुरा में छत्तीसगढ़ जनता मजदूर कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न, जनता ने जताया भरोसा और दिया साथ निभाने का संकल्प


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ जनता मजदूर कल्याण संघ के नवनियुक्त पदाधिकारी दिनेश मरकाम के नेतृत्व में सिरगिट्टी-नगपुरा क्षेत्र में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार, प्रदेश महासचिव राजकुमार बरसेन एवं प्रदेश सचिव राजू वस्त्रकार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने मजदूरों एवं आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की तथा संगठन की आगामी कार्ययोजना से सभी को अवगत कराया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने संगठन के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए भरपूर स्नेह और समर्थन दिया तथा भविष्य में भी हर कदम पर संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ जनता मजदूर कल्याण संघ मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है और आगे भी जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाता रहेगा।
बैठक के सफल आयोजन पर नवनियुक्त पदाधिकारी दिनेश मरकाम ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों का विश्वास और सहयोग संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
योगेश कुमार यादव
अनूप कुमार यादव
रजत सिंह
प्रद्युम्न धुरी
दिनेश कुमार मरकाम
अजय कुमार धुरी
संजय ध्रुव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *