लायंस क्लब बिलासपुर संगम का शपथ ग्रहण समारोह बल्ले बल्ले बैंक्वेट में विगत दिनों सम्पन्न हुआ ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला जी उपस्थित हुए,साथ ही गेस्ट ऑफ ऑनर के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रिपुदमन पुसरी, अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन मलिक, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रिम्पी होरा उपस्थित रहे ।पूरी संगम टीम का शपथ रिज़नचेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने विधि के साथ शपथ दिलाई।


मुख्य अतिथि के आसंदी सुशांत शुक्ला जी ने आव्हान किया कि पूरा लायंस परिवार अपने सभी परिवारजनों के जन्मदिन, सालगिरह,बड़े बुजुर्गो के पुण्यतिथी के अवसर पर एक पेड़ जरूर लगाए ताकि पर्यावरण संरक्षण पर कार्य हो सके । उन्होंने शिक्षा पर भी सेवा कार्य करने पर जोर दिया।गेस्ट ऑफ ऑनर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रिपुदमन पुसरी जी ने अध्यक्ष अश्विनी यादव एवं उनकी पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी।उन्होंने आश्वस्त किया कि संगम टीम नेअपने जो स्थाई प्रोजेक्ट्स का बीड़ा उठाया है उसमें कही कोई बाधा नहीं आएगी उन्होंने कहा कि क्लब ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा पर अधिक से अधिक योजना बना कर कार्य करने की सलाह दी ,पवन मलिक ने अपने संबोधन में स्थाई प्रोजेक्ट्स करने पर जोर दिया। अतिविशिष्ट अतिथि अनिल अग्रवाल सेवा कार्य से अपनी पहचान बनाये जाने पर बात कही।

कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि ब अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर व लायंस के जनक मेलविन जोन्स पर माल्यार्पण कर किया।अतिथियों का स्वागत स्वागत नृत्य से परी गुप्ता, पुष्प गुच्छ से सुरेश यादव,नेहल मिश्रा , कुमारी बादोपाध्याय, रितेश मोदी, प्रिया बनर्जी ने किया धवजवंदना का पठन आरती मोदी ने किया, तत्पश्चात लायंस संगम टीम को शपथ दिलाई गई,नई कार्यकारिणी में अश्विनी यादव अध्यक्ष,आरती मोदी, कृष्ण मोहन पांडेय – उपाध्यक्ष,सचिव नेहल मिश्रा,सह सचिव चंद्रकला पैकरा, कोषाध्यक्ष उज्वल बंदोपाध्याय ,सहकोषध्यक्ष अन्नपूर्णा ध्रुव, मेम्बरशिप चेयरपर्सन राजेश मिश्रा,सर्विस चेयरपर्सन योगेंद्र बंजारे, डायरेक्टरद्वय सुरेश यादव, सारंग राव हमने, अशोक मानिकपुरी, गोपाल त्रिपाठी, गोपाल अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव मेंबर विजय बघेल,कुमारी बादोपाध्याय, अभिलाष बनर्जी, प्रिया बनर्जी,रितेश मोदी, नितिन लाल, स्वाति नागदौने, रश्मि गुप्ता,सुमन वर्मा को शपथ दिलाई गई। अध्यक्षीय उद्बोधन मे


अशविनी यादव नेअपने स्थाई प्रोजेक्ट्स बुक बैंक जिसके तहत जरूरतमंद विद्यार्थी को निःशुल्क पुस्तके उपलब्ध कराई जाती है व लायंस क्लीनिक जिसके तहत ऐसे वृद्धजनों जिनके बच्चे बाहर रहते है और उन्हें अस्पताल आने जाने में असमर्थ हो उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना के बारे में बताया तथा अपने विगत माह में किये गए सेवा कार्य जैसे डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का सम्मान, मूक बधिर बच्चों के द्वारा बनाए गए बहुत ही सुंदर फूलों का गुलदस्ता लेकर उन्हें प्रोत्साहन देना जैसे बात कही।तथा आने वाले दिनों में पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने की बात कही,एवं मुख्य अतिथि द्वारा लायंस क्लब बिलासपुर संगम द्वारा निर्मित वेबसाइट का अनावरण किया गया, जिसे लायंस ग्रुप बिलासपुर में डिजिटल क्रांति के रूप में शहर से जुड़ने की बात कही,तत्पश्चात लायंस संगम के प्रोत्साहन से शहर की श्रीमती विमला मिश्रा द्वारा स्वेच्छा से सिम्स बिलासपुर को मरणोपरांत अपने देहदान किए जाने का संकल्प पर मुख्य अतिथि ब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया,कार्यक्रम का संचालन राजेश मिश्रा तथा प्रिया बैनर्जी के द्वारा किया गया अंत में आभार प्रदर्शन नेहाल मिश्रा द्वारा किया गया


