लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न, नए अध्यक्ष डॉ. अवनीश त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार


बिलासपुर।—लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल द्वारा बुधवार 15 जुलाई 2026 को होटल सेफरॉन, बिलासपुर में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. अवनीश त्रिपाठी एवं वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में समाज सेवा, स्वास्थ्य एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान भी किया गया
समारोह में मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन रिपुदमन सिंह पुरी (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि एमजेएफ लायन डॉ. एल. सी. मढरीया (आई स्पेशलिस्ट) उपस्थित रहें गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में लायन जसपाल होरा शामिल रहे कार्यक्रम में की-नोट स्पीकर लायन प्रीतपाल वाली, पीएमजेएफ लायन दिलीप भंडारी तथा शपथ अधिकारी लायन अमन होरा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई
कार्यक्रम के दौरान नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही क्लब की आगामी वर्ष की सेवा योजनाओं, सामाजिक सरोकारों एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई
समारोह के अवसर पर क्लब द्वारा “हेल्थ एंड डायबिटीज वेलनेस कैंप (BMI)” का भी आयोजन किया गया
नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अवनीश त्रिपाठी ने सभी लायंस सदस्यों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों धन्यवाद कहा आयोजन समिति ने बताया कि यह समारोह सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *