बिलासपुर, 21 जुलाई 2026
शासकीय लाला लाजपत राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खपरगंज में आज सरस्वती साइकिल वितरण एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी, विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर जी, एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष श्री श्रीकांत साहरे जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती अनामिका तिवारी ,विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, पालक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। साथ ही विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और परिश्रम से ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने शासन की छात्र हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


