सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता  की शपथ

बिलासपुर नगर निगम के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त 11 नव नियुक्त एल्डरमेन को बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल जी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री अमर अग्रवाल जी, माननीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी, छत्तीसगढ़ राज्य क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, नगर निगम अध्यक्ष श्री विनोद सोनी जी, नगर निगम के एम.आई.सी. सदस्यगण, पार्षदगण, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी जी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह जी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री गुलशन ऋषि जी सहित भारतीय जनता पार्टी के सम्माननीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी नव नियुक्त एल्डरमेन को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा के संकल्प के साथ बिलासपुर शहर के समग्र विकास और नागरिकों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी श्री अभिषेक घोरे ने शुभकामनाएं दी

(भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी श्री अभिषेक घोरे की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *