संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष पर देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र कलश का बिलासपुर आगमन पर भव्य स्वागत हुआ

बिलासपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन मिट्टी से भरे कलश का बिलासपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समाज के गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ कलश का डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड में भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात कलश डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक से करबला रोड होते हुए संत रविदास चौक करबला में स्थित संत रविदास जी की मंदिर में कलश को रखा गया। इस अवसर पर कलश यात्रा के बिलासपुर पहुंचने पर पुष्पवर्षा, जयघोष एवं पारंपरिक स्वागत के साथ श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बताए समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव एवं मानव सेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उपस्थित जनसमूह ने गुरु रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति एवं ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं। जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरा यह कलश केवल श्रद्धा का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना का भी संदेशवाहक है।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने संत गुरु रविदास महाराज के आदर्शों पर चलने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान एवं समान अवसर पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, प्रकाश सूर्या, दुर्गेश पाण्डेय, वैभव गुप्ता, तुलसी बघेल, देवेन्द्र पाठक, श्रीकांत सहारे, दीपक साहू, गणेश रजक, दिनेश देवांगन, योगेश बोले, शेखर पाल, महर्षि बाजपेयी, देवेश खत्री, राज कश्यप, साहिल कश्यप, योगेश देवांगन, अमर सिंह, शुभम यादव, स्वर्णिम तिवारी, शुभम यादव, अमन सोनी, आनंद तिवारी, आशीष गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी संत समाज के प्रतिनिधि एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *