सावन की रिमझिम फुहार के बीच ब्रम्ह वनिताऐं परशु सेना की बहनों ने, मनाया सावन उत्सव, लगाए सिंदूर, नीम, पीपल के पौधे


बिलासपुर — महादेव का पवित्र श्रावण मास में प्रकृति हरियाली से आच्छादित रहती है और इसी श्रावण मास में जगह जगह वृक्षारोपण का कार्य भी संपन्न होता है और महिलाओं द्वारा सावन उत्सव भी मनाया जाता है इसी कड़ी में कोटा जा कर संस्था की बहनों ने, पचास छाया दार पौधे , लगाए, संस्था की संस्थापक डा शोभा त्रिपाठी, स्वयं पौधे तैयार कर, अन्य संस्थाओं को देने के साथ ही, स्वयं भी पौधे ऐसी जगह लगाती हैं, जहाँ पौधे सुरक्षित रह कर आकर ले सकें।
संस्था का उद्देश्य सर्वाधिक
आक्सीजन देने वाले पौधे रोपने का है, संरक्षिका मीनू दुबे ने जल है तो कल है पर विस्तार से चर्चा करते हुए बहनों को जल संरक्षण के विषय में बताया।
उपाध्यक्ष अर्चना तिवारी ने हरित क्रांति ला कर अपने राज्य को संबद्ध बनाने पर सभी बहनों को एकजुट हो कर कार्य करने का आह्वान किया।।
बहुत ही हर्षोल्लास से सभी बहनों ने, कजरी, भजन, एवं एक मिनट गेम का आनंद लिया।

शशि तिवारी, अर्चना शक्ल, नीतू तिवारी, संध्या पांडे ने शिव जी के भजन का गायन किया, प्रेमलता दुबे, श्वेता त्रिपाठी, पुष्पा शुक्ल, नंदनी तिवारी ने सुदंर कजरी गा कर कार्यक्रम में चार चांद लगाया। मंजू मिश्रा, संजना मिश्रा, आरती द्विवेदी, ममता त्रिपाठी ,ममता मिश्रा, रीना झा,उषा ,शशि, प्रियंका, नीतू ,विनीता ,आराधना, विनिता मिश्रा , भारती तिवारी ने सावन एवं हरियाली के महत्व पर लघु नाटक की प्रस्तुति दी।
सभी बहनों ने हरित परिधान एवं श्रृगार के साथ सावन उत्सव मनाया, गेम के माध्यम से सात सावन सुदंरीयों का चयन किया गया प्रथम आरती, सेकंड नंदिनी, थर्ड रंजना शुक्ला,फोर्थ विनीता मिश्रा,

फिफ्थ प्रेमलता दुबे, सिक्स पुष्पा शुक्ला, सेवंथ अर्चना शुक्ला
इस तरह से हमारी प्यारी साथ सावन सुंदरी का चुनाव हुआ इंद्रधनुष में जैसे सात रंग होते हैं वैसे ही हमारे साथ सुंदरिया का चुनाव हुआ
मेरा प्यारा हिन्दुस्तान,
सैन्य है इसके बडे महान।
गगन लहराए तिरंगा।।
कविता की प्रस्तुति दी,
कवयित्री शोभा त्रिपाठी ने
हरियाली, देशप्रेम, से ओतप्रोत यह रंगारंग कार्यक्रम अविस्मरणीय रहा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *