संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के पवित्र मिट्टी कलश का भाजपा ग्रामीण में भव्य स्वागत

बिलासपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पवित्र मिट्टी कलश यात्रा के अगले चरण के लिए आज रायपुर में प्रदेश के सभी जिला संगठनों को भव्य कार्यक्रम के माध्यम से पवित्र मिट्टी कलश सौंपे गए।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण द्वारा पवित्र मिट्टी कलश को रथ के माध्यम से रायपुर से बिलासपुर लाया गया। बिलासपुर पहुंचने पर भक्त माता कर्मा चौक में विधायक सुशांत शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे, जयघोष और पुष्पवर्षा के साथ पवित्र मिट्टी कलश का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने संत रविदास महाराज जी के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज को एकता, समरसता और मानवता का मार्ग दिखाता है। उनकी 650 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचारों को व्यापक स्तर पर जनमानस तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में एस कुमार मनहर कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रणव शर्मा समदरिया घनश्याम रात्रे पृथ्वीपाल राय महराज सिंह नायक कुंती मेहर राजेंद्र अग्रहरि अंकुर सिंह अंकिता पाण्डेय ठाकुर लखन पैकरा भगवती साहू शैल भोई मनीष कौशिक मोनू श्रीवास पवन कश्यप राम कुमार बघेल कलम पटेल त्रिदेव रजक सीता ठाकुर शैलेन्द्र देवांगन राकेश वर्मा पंचरम साहू दीपा गंधर्व सोनम ध्रुव पार्वती अनंत रानी साहू ओम प्रकाश शर्मा यशवंत सिंह हरबंस कस्तूरिया शरद खैरवार विकास साहू रिंकू ठाकुर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *