बिलासपुर। भाजपा महिला मोर्चा जिला बिलासपुर शहर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा के नेतृत्व में ए.आई.समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा किये गये नग्न प्रदर्शन के विरोध में प्रदर्शन किया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस द्वारा किया गया नग्न प्रदर्शन केवल अर्मयादित है, बल्कि अंतराश्ट्रीय पटल पर भारत की छवि को धुमिल करने की एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है। इस शर्मनाक प्रदर्शन से यह स्पश्ट हो गया है कि कांग्रेस ऐजेन्डा विकास में बाधा डालना और भारत के बढते वैश्विक प्रभाव को कम करना है। समिट के दौरान किया गया यह प्रदर्शन अनेक राश्ट्र विरोधी रवैये का प्रमाण है। भारत आज तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्व नेतृत्व कर रही है।
विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीता डहरिया, जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, सीमा यादव, सुमन द्विवेदी, रीता भामरा, किरण सिंह, अंजना देवांगना, ज्योत्सना मिश्रा, लोकेश्वरी राठौर, योगिता सिंह, माया पमनानी, वंदना सिंह ठाकुर, पूजा खत्री, रीना नाग, राधा अविनाश वर्मा, नंदनी क्षत्री, सरोज साहू, संतोशी वस्त्रकार, मालती यादव, जया पाण्डेय, भारती रजक, वंदना जेण्ड्रे सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

