अखंड भारत पखवाड़े को लेकर हिंदू जागरण मंच मस्तूरी खंड की बैठक संपन्न


1 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा
बिलासपुर। हिंदू जागरण मंच बिलासपुर जिला की मस्तूरी खंड की महत्वपूर्ण बैठक देवरी खुर्द के गदा चौक स्थित क्षत्रिय भवन में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 1 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले अखंड भारत पखवाड़े को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरण गतिविधियों के आयोजन तथा उनकी रूपरेखा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अविनेश त्रिपाठी, जिला सह संयोजक मनोरंजक सिंह, यतींद्र नाथ मिश्रा, प्रांत पदाधिकारी अनीता तिवारी सहित संगठन के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला संयोजक ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अविनेश त्रिपाठी ने कहा कि अखंड भारत पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पखवाड़े के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विषयों पर जनजागरण करें।
उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों का उद्देश्य समाज में आपसी समरसता, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।
कार्यक्रमों को लेकर बनाई गई रूपरेखा

बैठक में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक अखंड भारत पखवाड़े के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में संजय पांडे, वर्षा पांडेय, सत्या बांधे, वैशाली बोले सहित हिंदू जागरण मंच के कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ आगामी अखंड भारत पखवाड़े को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *