बिलासपुर,अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की विशेष बैठक तेलीपारा स्थित प्रदीप मेडिकल में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक के मुख्य आतिथ्य तथा रोटरी क्लब के प्रमुख प्रतिनिधि पवन नालोटिया संयोजक “कृत्रिम- हाथ- पैर” एवं अन्य उपकरण वितरण शिविर की अध्यक्षता एवं रोटरी क्लब क्वीन की अध्यक्ष भारती शालूके के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई. कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल ने दिव्यांग महोत्सव के साथ-साथ बिलासपुर सहित अन्य स्थानों पर भी उपकरण वितरण शिविर लगाने का प्रस्ताव रखा. जिसके लिए अनुभवी समाज सेवी श्री पवन नालोटिया को संयोजक नियुक्त कर कार्यक्रम को क्रियान्वित करने का निर्णय सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ. अध्यक्षता की आसंदी से अपने सारगर्भित उद्बोधन में श्री पवन नालोटिया ने जहां 25 से 29 नवंबर 2026 को शिविर की घोषणा करते हुए बताया कि इस शिविर में “प्रभा- फुट” गुजरात के द्वारा निर्मित कृत्रिम पैर एवं अन्य उपकरणों का वितरण किया जाएगा. इस अवसर पर रोटरी क्लब क्वीन की अध्यक्ष भारती शालूके ने भी सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया. राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल “राजू” ने बताया कि विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश में अपने अस्पताल अनुसंधान एवं निशुल्क सेवा केंद्र की बाउंड्री वॉल गिरने पर उसके पुनर्निर्माण का भी कार्य सर्वसम्मति से करने का निर्णय लिया गया है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक ने इस वर्ष के समग्र कार्यक्रमों का विवरण देते हुए 15 अगस्त से कार्यक्रम की योजना क्रियान्वित करने की जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन से डी.पी. गुप्ता संगठन मंत्री ने किया. इस अवसर पर सर्वश्री नित्यानंद अग्रवाल, राजू- सुल्तानिया, उमेश मुरारका, आर.के. अग्रवाल श्रीमती कविता नालोटिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे .
डॉ विनय कुमार पाठक
अध्यक्ष,
अखिल भारतीय विकलांग चेतना(राष्ट्रीय समिति) परिषद बिलासपुर छत्तीसगढ़

