अखण्ड भारत संकल्प पखवाड़ा के तहत रतनपुर में हिंदू जागरण मंच की बैठक आयोजित“भारत को कैसे अखण्ड बनाना है” विषय पर हुआ मंथन, संगठन विस्तार और जनजागरण पर भी हुई चर्चा


रतनपुर—  अखण्ड भारत संकल्प पखवाड़ा के तहत हिंदू जागरण मंच द्वारा धर्मनगरी रतनपुर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में “भारत को कैसे अखण्ड बनाना है” विषय को केंद्र में रखते हुए अखण्ड भारत की संकल्पना, राष्ट्र की एकता-अखंडता तथा समाज में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अविनेश त्रिपाठी, यतींद्र नाथ मिश्रा एवं अनीता तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखण्ड भारत संकल्प पखवाड़ा के उद्देश्य और इसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक राष्ट्रहित एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश पहुंचाने को लेकर अपने विचार साझा किए।

जिला संयोजक अविनेश त्रिपाठी ने कहा
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अविनेश त्रिपाठी ने कहा कि अखण्ड भारत केवल भौगोलिक सीमाओं की कल्पना नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज में राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नई पीढ़ी को भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर समाज में सकारात्मक राष्ट्रभावना और एकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अखण्ड भारत संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनजागरण करने तथा अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के विषय से जोड़ने पर जोर दिया।
इस अवसर पर रोहिणी बैसवाड़े, तिरिथ यादव, सुरेश सोनी, दिनेश प्रभाकर, दीपक, विजय, सोनू धीवर एवं विकास धीवर सहित हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करते हुए अखण्ड भारत की संकल्पना और राष्ट्रीय एकता के संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना रहा। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *