
बिलासपुर —- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए इसी कड़ी में ब्रम्ह वनिताऐं परशु सेना की बहनों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, किया देश के अमर सहीदो को
याद , शब्द के फूलों को अर्पित कर कवयित्री गोष्ठी के साथ , भारत माता की जय का गूंजा नारा सभी बहनों ने अपने विचार रखे,नेता जी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार पटेल, भगत सिंह, आदि हमारे आजादी के दिवानों को
स्मरण किया।संरक्षिका मीनू दुबे ने,सभी बहनों
से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को आजादी की लड़ाई, एवं अपने ईतिहास को बताऐं।

उपाध्यक्ष अर्चना तिवारी ने, भगत सिंह के राष्ट्र भक्ति पर प्रकाश डाला।काब्य गोष्ठी में राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत कविताएँ सुनाई गई।संस्था की संस्थापक, कवयित्री शोभा त्रिपाठी शैव्या ने , अपनी रचना ए मेरा प्यारा हिन्दुस्तान,सैन्य है इसके बडे महान गगन लहराए तिरंगा का पाठ कर सभी बहनों को देश प्रेम से सराबोर कर दिया।
कवयित्री रश्मि लता मिश्रा, ने सुभाष चंद्र बोस पर अपनी रचना
प्रस्तुत की। स्थानीय कवयित्रीयों, एवं समाज की बहनों के साथ यह भब्य कार्यक्रम स्थानीय होटल में संपन्न हुआ।
गरिमामयी उपस्थिति रही, आरती द्विवेदी, संजना मिश्रा। कविता ममता मिश्रा, पुष्पा शुक्ल, शशि तिवारी, अरुणा मिश्रा, कल्पना, शशि प्रभा पांडे, संध्या पांडे, ममता त्रिपाठी, अनामिका दुबे, नीतू तिवारी, सुषमा पांडे,


