योगेश ट्यूटोरियल एंड कंप्यूटर में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को लेकर बनी विशेष योजना

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज योगेश ट्यूटोरियल एंड कंप्यूटर में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ जनता मजदूर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात उपस्थित बच्चों को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि हर काबिल और प्रतिभावान बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आर्थिक कमजोरी के कारण किसी भी बच्चे को अपने सपनों से समझौता न करना पड़े, इसके लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

यह कार्यक्रम योगेश ट्यूटोरियल एंड कंप्यूटर के संस्थापक योगेश सोनवानी जी के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संदीप कुमार एवं योगेश सोनवानी के बीच आगामी जनहित की योजनाओं को लेकर भी गहन चर्चा हुई। विशेष रूप से जरूरतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *