
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने विधिवत तिरंगा ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने आमजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर निरंतर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के संकल्प के साथ देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
श्री ठाकुर ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का सभी ने संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, सभापति विनोद सोनी, किशोर राय, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, देवेन्द्र पाठक, योगेश बोले, प्रदीप शुक्ला, श्रीकांत सहारे, दीपक साहू, जगदीश पाण्डेय, बबलू पमनानी, कीर्तिवर्धन गुप्ता, दिनेश चौधरी, बलराम हरियाणी, गोवर्धन मोटवानी, शंकर अहिरवार, जगदीश जिज्ञासी, अजीज मिश्रा, राकेश ठाकुर, गिरीश देवांगन, विष्णु देवांगन, अंजना देवांगन, सीमा देवांगन, सरला देवांगन, रेखा देवांगन, प्रभा देवांगन, गीता देवांगन, नीता देवांगन, सोनम साहू, लक्ष्मी गुप्ता, दलजीत सिंह, आशीष मिश्रज्ञ, सुनील विश्वकर्मा, रवि वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

