अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा 30 अगस्त 2021 को जन्माष्टमी महोत्सव ऑनलाइन बड़ी धूमधाम से मनाया। मां यशोदा बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया

*मां यशोदा बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें प्रथम*
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आज 30 अगस्त 2021 को जन्माष्टमी महोत्सव ऑनलाइन बड़ी धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम का श्री गणेश *डिंपल अग्रवाल* सरिया ने अपने निवास स्थान पर कृष्ण दरबार में पूजा अर्चना से किया।
*सुलोचना धनावत* ने गणेश भजन, *उषा

कलानोरिया* ने पितृ के भजन प्रस्तुत किया।
गंगा अग्रवाल, सरला लोहिया, राजबाला गर्ग, हेमलता मित्तल, विनीता सतीश अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, पूनम गोयल, कुसुम अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, अंजली चावड़ा, लक्ष्मी सोनी, नीलिमा अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, नीलिमा गोयल, मीरा अग्रवाल, रंजना गर्ग, रेखा गर्ग, सरिता गोयल ने भजन, बधाई गा कर पूरी मौज मस्ती के साथ अपने अपने निवास स्थान पर नाच गा कर चॉकलेट बाट कर पूरे डिजिटल वातावरण को भक्तिमय बना भगवान श्री कृष्ण का जन्म मनाया।
*प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष* ने आज का इतिहास बताया और सभी को श्री कृष्ण जन्म की हार्दिक बधाई शुभकामनाए दी।
*डॉ अनीता अग्रवाल* ने बताया आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव बिलासपुर कल्याण कुंज वृद्धाश्रम, ब्रह्मविहार कुष्ठ रोगी बस्ती में बुजुर्गो के बीच भजन संध्या का आयोजन कर आरती कर प्रसाद वितरण से किया।
उन्होंने बताया श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता उषा कलानोरिया और प्रेमलता गोयल संयोजक के प्रयास से आयोजित किया, ऑनलाइन नृत्य, रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके परिणाम जजमेंट के बाद जल्दी घोषित किए जायेगे। *मां यशोदा बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें प्रथम रंजना गर्ग रही*।
शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।