
रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में भाभी ढाबा के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को कचरे के डिब्बे में डालकर रखने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि सावन के अवसर पर इस्तेमाल किया गया महाकाल का गमछा और 15 अगस्त के दौरान लगाए गए तिरंगे झंडे भी कचरे में फेंके गए। यदि यह तथ्य जांच में सही पाया जाता है, तो यह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति बेहद गंभीर और आपत्तिजनक कृत्य है।
मैं रायपुर पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि मामले की तत्काल जांच कर दोषी पंप संचालक एवं संबंधित स्टाफ के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, यदि नियमों का उल्लंघन प्रमाणित होता है तो पेट्रोल पंप के लाइसेंस पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
देश के तिरंगे का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 🇮🇳
— विकास दास
जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी यूथ विंग, रायपुर

