बिलासपुर — सांस हो रही है कम ,आओ पेड़ लगाए हम। इस पंक्ति को चरितार्थ करने के लिए, पतंजलि योग समिति, रेलवे क्षेत्र, के अध्यक्ष श्री विवेक कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और इसी सावन के महीने में एक सावन उत्सव के रूप में 30 नाग आम का पौधा और अनेकों


अमरूद,चीकू ,कटहल, जामुन नींबू और केले का वृक्षारोपण किया। यह सावन उत्सव उदासीन मुनि परम पूज्य खरेश्वरी बाबा जी के आश्रम में मनाया गया। इस पर्यावरण संरक्षण में जिन संस्थाओं का मदद मिला उसमें से मुख्य रूप से सुंदरकांड परिवार रेलवे क्षेत्र से उत्तम दास, शैलेश ओझा, नूतन वर्मा ,वृक्ष जीवन है ग्रुप के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह , गोविंद राम पटेल जी, सुधाकर तिवारी, संतोष निषाद जी, प्रबल राय,गायत्री प्रज्ञा पीठ रेलवे क्षेत्र से श्री होम सिंह साहू जी, डॉ निर्मलकर, चौहान जी आर्ट ऑफ लिविंग साईं धाम से प्रसाद सर,अरुण जी, नितिन थेर जी ब्रह्मा कुमारीज से मंजू दीदी, भाजपा महिला मंडल रेलवे क्षेत्र से नीरज सिंह, सीसीएल से पधारे श्री बीपी साहू और उनके पूरे ग्रुप का विशेष सहयोग रहा।

