बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी के तत्वाधान में डॉ.आभा गुप्ता बिलासपुर द्वारा लिखित शोध ग्रंथ श्रीमद्भागवत कथा: समग्र अनुशीलन (विद्यासागर डी.लिट .)का विमोचन समारोह महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज परमाध्यक्ष दैवी संपद मंडल एवं कुलाधिपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज (बिहार )के मुख्य आतिथ्य, डॉ. विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज की अध्यक्षता एवं न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी , धर्मभूषण डॉ. श्रीधर गौराह तथा डॉ. रामशंकर भारती, प्रख्यात समीक्षक झांसी (उत्तर प्रदेश) के विशिष्ट आतिथ्य में होटल इंटरसिटी के सभागार में 3 सितंबर 2026 को 6:30 बजे संध्या से संपन्न होगा। इस अवसर पर प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी से संबद्ध सभी साहित्यकारों से डॉ. राघवेंद्र दुबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उपस्थिति का आग्रह किया है।
डॉ. विनय कुमार पाठक,
9229879898
1- सितंबर -2026
डॉ.आभा गुप्ता के ग्रंथ का विमोचन व सम्मान समारोह
