राधाकृष्णन के जन्मदिन पर लाइफ लाइन स्कूल की शिक्षकों का सम्मान


डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर लाइफ लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल मसनगंज बिलासपुर एवं लायंस क्लब बिलासपुर संगम के संयुक्त तत्वाधान में समस्त शिक्षिकाओं का सम्मान का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब संगम के अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी

यादव विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर सुरेश यादव स्कूल की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रश्मि सोनी तथा स्कूल के संस्थापक राजेश मिश्रा मंच पर उपस्थित थे /अतिथियों के द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात समस्त शिक्षिकाओं के द्वारा पुष्पगुच्छ के माध्यम से अतिथियों का सम्मान किया गया स्वागत भाषण स्कूल के संस्थापक राजेश मिश्रा के द्वारा किया गया उन्होंने

अपने उद्बोधन में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म से लेकर राष्ट्रपति के पद तक के ऊपर प्रकाश डाला मुख्य अतिथि श्रीमती अश्वनी यादव ने भी शिक्षक दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी तथा राधा कृष्ण जी के शिक्षा पर प्रकाश डाला तत्पश्चात श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती नीलू उपाध्याय, श्रीमती संयोगिता सक्सेना, श्रीमती अनुराधा पांडे, श्रीमती अंजू गुप्ता, श्रीमती गरिमा पांडे, कुमारी प्रियंका देवांगन, श्रीमती समता श्रीवास्तव, श्रीमती शिवानी लोधी, आदि शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया समस्त बच्चों के द्वारा भी शिक्षकों को सम्मान दिया गया कार्यक्रम का संचालन नीलू उपाध्याय मैडम के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में समस्त बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *