*शासकीय हाईस्कूल फरहदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस*

*फरहदा – शासकीय हाईस्कूल फरहदा में शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया गया।*

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य एवं समस्त शिक्षिकाओं का तिलक, आरती एवं पुष्प वर्षा कर सभागार में स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात प्राचार्य श्री डी.के. साहू द्वारा माँ सरस्वती एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर तिलक लगाकर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई।

*कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं मुस्कान, रीना, प्रिंसी और सानिया द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत गीत से हुई। इसके बाद छात्रा लक्ष्मीन गोंड ने शिक्षक दिवस के महत्व पर सारगर्भित भाषण दिया। वहीं छात्राओं प्रिंसी, राधिका, माया नेताम, नंदिनी, अनु नेताम ,प्रिया द्वारा बस्तरिया गीत पर आकर्षक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।*

इस अवसर पर प्राचार्य एवं सभी शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और विद्यार्थियों से संकल्प दिलाया कि शिक्षक दिवस के अमूल्य उपहार के रूप में वे शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हेतु ईमानदारी से अभ्यास एवं अध्ययन करेंगे।

विद्यार्थियों के नाम शिक्षकों का संदेश

1. प्राचार्य श्री डी.के. साहू – “शिक्षा ही जीवन का सच्चा प्रकाश है। मेरे सभी विद्यार्थी अनुशासन और परिश्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें, यही मेरी कामना है।”

2. व्याख्याता श्रीमती शालिनी पाल – “बच्चे गीली मिट्टी के समान हैं, उन्हें जैसा आकार दोगे वैसा बनेंगे। आप सभी अपना भविष्य स्वयं गढ़ो।”

3. व्याख्याता श्रीमती प्रीति गुरुदीवान – “विद्या सबसे बड़ा धन है जो बाँटने से बढ़ता है। आप सभी विद्या को ग्रहण कर देश का नाम रोशन करें।”

4. व्याख्याता डॉ. पूनम सिंह – “सपने वो नहीं जो नींद में देखे जाते हैं, सपने वो हैं जो नींद उड़ा देते हैं। खूब मेहनत करो और अपने सपनों को साकार करो।”

5. व्याख्याता श्रीमती अर्चना साहू – “संस्कार और शिक्षा दो ऐसे पंख हैं जिनसे विद्यार्थी ऊँची उड़ान भर सकता है। आप सभी संस्कारी और शिक्षित बनें।”

6. व्याख्याता श्रीमती पद्मिनी सिंह – “मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। आज का आपका परिश्रम ही कल आपकी सफलता की कहानी लिखेगा।”

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने प्राचार्य एवं शिक्षकों को तिलक लगाकर नारियल भेंट किया तथा उपहार स्वरूप केक काटा गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचार्य श्री डी.के. साहू, व्याख्याता श्रीमती शालिनी पाल, व्याख्याता श्रीमती प्रीति गुरुदीवान, व्याख्याता डॉ. पूनम सिंह, व्याख्याता श्रीमती अर्चना साहू, व्याख्याता श्रीमती पद्मिनी सिंह सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *