थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले गुंडा बदमाशों पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार।* *हाथ में धारदार चाकू रखकर आने जाने वाले को कर रहा था भयभीत।* *बदमाश के कब्जे से धारदार चाकू किया गया बरामद।* *बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।*

 

  • *नाम आरोपी -*
    1. भूपेन्द्र उर्फ गोलू दुबे उर्फ पन्डा पिता राम कुमार दुबे उम्र 35 वर्ष साकिन कुदुदण्ड चांदनी चौक थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
    Bilaspur — मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  दिनांक 20.11.2026 को सूचना मिला कुदुदण्ड माता चौरा के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर लहरात हुये आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया, जिनके द्वारा कुदुदण्ड में आरोपी भूपेन्द्र दुबे उर्फ पण्डा को धारदार स्टील के चाकू के साथ पकड़ा गया जिससे विधिवत् चाकू को जप्त किया जाकर भूपेन्द्र दुबे उर्फ पण्डा के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही करते हुये न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *