अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़
प्रांत द्वारा 4 सितंबर 2021 शनिवार को *श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की छट्टी उत्सव, बछबरस, दादा भाई नारोजी जयंती, विश्व बियर्ड डे, नेशनल स्पाइस ब्लेंड डे, नेशनल वाइल्ड लाइफ डे, नेशनल न्यूजपेपर केरियर डे, नेशनल माकाडामिया दिवस*
अध्यक्ष *डॉ अनीता अग्रवाल* ने सभी अतिथियों और सदस्य का डिजिटल स्वागत किया और राष्ट्रीय पोषण दिवस के चौथे दिन बताया सभी पोषण युक्त भोजन ले स्वस्थ राष्ट निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाए।उन्होंने बताया मंच द्वारा निम्न दिवस मनाए गए।
*नेशनल स्पाइस ब्लेंड डे* वह खास दिवस है जिसके द्वारा मसाले के उपयोग उसकी मोदक खुशबू फायदे के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
*नेशनल वाइल्ड लाइफ डे* दिवस द्वारा हमारे आस पास, जंगल, शहर के बाहर, नदी, समुद्रीय वन्य जीवन, संकटापन्न जाति के संरक्षण, परिरक्षण के बारे में जागरूकता करने के लिए प्रेरित करता है।
*नेशनल न्यूजपेपर केरियर डे* अखबार वाहक जो रोज सुबह हमारे घर अखबार डालते है के प्रभाव को पहचानने उनके समर्पण को पहचानने सरहाने के लिए किया जाता है।
*नेशनल माकाडामिया दिवस* बेक्ड खाद्य सामग्री और मिठाई में डाले गए नट्स मेवे के शाही अंदाज के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
*विश्व बियर्ड डे* यह दिवस अलग अलग प्रकार की दाढ़ी रखने के लिए प्रेरित कार्य है।इस दिन कई देशों में दाढ़ी बनाओ सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन करवा विजेताओं को सम्मानित भी किया जाता है।
पुरातन समय में लेखक शेक्सपियर ने दाढ़ी के प्रकार पर कविता लिख लोगो को प्रेरित किया था। अब्राहम लिंकन अमेरिकन राष्ट्रपति की दाढ़ी काफी प्रभावशाली और चर्चा में रही।
*नेशनल टेलगेटिंग डे* शरद ऋतु के रंग में मौज मस्ती आनंद मनोरंजन के लिए एकत्रित हो पिकनिक और पार्टी कर खुशियां मनाने का समय है याद दिलाता है।
कार्यक्रम का श्री गणेश डिजिटल *श्री कृष्ण भगवान* को जल, पंचामृत से *स्नान* करा *नए लाल वस्त्र* पहनाए रोली का टीका लगा पूजा अर्चना कर *मखानमिश्री* का तुलसी दल रख भोग लगाया भगवान का *नामकरण* किया किसी ने मुरारी, घनश्याम, श्याम, कृष्णा, कन्हैया आदि रख धीरे धीरे झूला झुलाया।
*सरला लोहिया, सुलोचना धनावत, उषा कलानौरिया, एडवोकेट मीरा अंसारी, राजबाला गर्ग, गिरिजा गोयल, रेखा गर्ग, लायनेस भगवती अग्रवाल* ने वैष्णव परंपरा अनुसार श्री कृष्ण के *जन्म की छट्टी* बड़ी धूम धाम से भजन, गीत, लोकगीत गाकर नाचकर मनाई।
*उमा बंसल महासचिव* कोरबा ने संचालन करते हुए *गोवत्स द्वादशी बछ बरस* की कहानी सुनाई यह पूजा महिलाए अपने बेटे की सलामती, लंबी उम्र और परिवार खुशियाली के लिए यह पर्व मानती है।
इस दिन पट्टे पर गीली मट्टी से सात बेटे सात पोते गाय बछड़े, भुआ कुआ बना भेज के दूध छाने भीगे हुए से पूजा करती है कहानी सुनते है दूब से छीटा देते है।ठंडा बजे या बेसन से बने खाद्य सामग्री खाते है।
*प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष* ने आज का इतिहास बताया आज के दिन ही 1813 में पहला यूएस धार्मिक अखबार प्रकाशित हुआ था
1885 में पहला कैफेटेरिया शुरू हुआ था।1904 में दलाई नामा ने तिब्बत में ब्रिटिश वाणिज्य की इजाजत दी।
1979 में सुनील गावस्कर ने अपनी तीसरी डबल सेंचुरी लगाई थी।
1825 में *दादा भाई नारोजी जयंती* ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया जो पहले एशियाई व्यक्ति थे जिन्हे ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन में सांसद चुना गया था।
*सभी के मंगलमय जीवन और सम्पूर्ण विश्व कल्याण* की भावना से शांति पाठ द्वारा विधिवत कार्यक्रम समापन किया गया।
