अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़
प्रांत द्वारा आज 11 सितंबर 2021 शनिवार को ऑनलाइन *विश्व बंधुत्व दिवस, विश्व प्राथमिक उपचार दिवस फर्स्ट एड डे, ऋषि पंचमी, राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, संत विनोबा भावे जयंती, मोहन मधुकर भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक का जन्मदिन, नेशनल मेक योर बेड डे, नेशनल हॉट क्रॉस बन डे, पैट्रियोटिक डे और नेशनल डे ऑफ रिमेंबरेनस* कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता* श्री बलवीर कुशवाह जीवनवृती कार्यकर्ता , विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी, छत्तीसगढ़ विभाग प्रवासी कार्यकर्ता ने अपने वक्तत्व में *विश्व बंधुत्व दिवस* विवेकानंदकेंद्र कन्याकुमारी प्रति वर्ष 11 सितंबर को स्वामी विवेकानंद द्वारा अमेरिका के शिकागो में 11 सितंबर 1893 को विश्व सर्वधर्म सभा में दिए गए यादगार भाषण की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने विदुर नीति तथा वेद मंत्रों की व्याख्या करते हुए हिंदू धर्म के सृष्टि के साथ एकात्म भाव को समझाया। उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति तो विश्व बंधुत्व के साथ-साथ ब्रह्मांड के साथ एकात्मता की अनुभूति करने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम की *विशिष्ट अतिथि जया खंडेलवाल* ने ऋषि पंचमी की बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में ऋषि पंचमी का हिन्दू धर्म में महत्त्व बताया इसके अनुसार अगर कोई महिला इस व्रत को करती हैं तो उसके पिछले जन्म के पाप धुल जाते हैं। पिछले जन्म में हुए पापों को भुलाने के लिए इस जन्म में इस व्रत को करना अच्छा माना जाता है।
*कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रंजना गर्ग गुजरात* से ने *आचार्य विनोबा भावे जयंती* पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता,राष्ट्रीय अध्यापक, महात्मा गांधी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, प्रसिद्ध गांधीवादी नेता की जयंती पर मंच से भजन गा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
*कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ अनीता अग्रवाल* ने स्वामी विवेकानंद की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर, अतिथियों का डिजिटल पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया और डिजिटल मनी प्लांट और स्मृति चिह्न भेट किया।
उन्होंने *मोहन मधुकर भागवत* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक को मंच से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की।
उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया *राष्ट्रीय वन शहीद दिवस* वन रक्षकों, जंगलों की हिफाजत में लगे लोगो को सैल्यूट करना और वन के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया, अपने प्राण गवां देने वाले ग्रीन आर्मी को वन्य संरक्षण के लिए फ्रंट लाइन पर काम करते है उनके सम्मान में इस दिन को मनाया जाता है। मंच से वनकर्मियों के त्याग सेवाओं को याद कर दो मिनट मौन रख उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
*प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष* ने आज का इतिहास बताया 1853 प्वॉइंट लोबोस के बीच मरचेंट्स एक्सचेंज से पहले विद्युत टेलीग्राफ की शुरूआत हुई।
1893 शिकागो में विश्व धर्म संसद आईसीटी की पहली बैठक हुई।
1893 शिकागो में विश्व के संसद के पहले संसद के उद्घाटन के दिन, स्वामी विवेकानंद ने हिंदू धर्म का परिचय दिया।देश के राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों को शुरू अहिंसक आंदोलन को पहली बार ‘सत्याग्रह’ नाम दिया।
1906 महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में गैर हिंसा आंदोलन को चिह्नित करने के लिए सिक्का शब्द सत्याग्रह का आरम्भ किया।1893 : अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद का कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों की अच्छाइयों पर ऐतिहासिक भाषण.
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य सुलोचना धनावत, उषा कलानोरिया, नीलिमा गोयल, सिया अग्रवाल, बबली, मंजू,गीता गोयल, राजबाला गर्ग, कुसुम अग्रवाल, विनीता सतीश अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, हेमलता मित्तल, भगवती अग्रवाल ने भजन प्रस्तुत कर अपनी अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का संचालन उमा बंसल महासचिव कोरबा ने किया उन्होंने आभार प्रदर्शन कर विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का समापन किया।
