अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़
प्रांत द्वारा नित्य आयोजित कार्यक्रम में 9 अक्टूबर 2021 शनिवार को गूगल मीट पर *विश्व अंडा दिवस, विश्व डाक दिवस, राष्ट्रीय डाक सप्ताह, शारदीय नवरात्रि पर्व, गृहस्थ प्रचारकों की परम्परा के जनक प्रभाकर बलवन्त दाणी की जन्म जयंती, जगदेव राम उरांव जन्म जयंती, सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान जन्म जयंती, वी.सीताराम कंवर बलिदान दिवस, पर ऑनलाइन कार्यक्रम*
कार्यक्रम का श्री गणेश अध्यक्ष *डॉ अनीता अग्रवाल* ने मां चंद्रघंटा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना आरती से किया।
उन्होंने बताया सदस्यो के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसका विषय था *नवरात्री पूजन अध्यात्म से स्वस्थ मानसिकता का प्रतीक* सभी सदस्य ने बढ़ चढ़ कर अपनी अपनी प्रस्तुति दी। *सुलोचना धनावत सर्वोत्तम रही*
*डॉ अनीता ने अपनी अभिव्यक्ति* में गृहस्थ प्रचारकों की परम्परा के *जनक प्रभाकर बलवन्त दाणी की जन्म जयंती* पर अपने उद्बोधन में बताया प्रभाकर जी ने ग्रहस्थ रहते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक बन अपनी कार्यकुशलता से सर कार्यवाह का महत्वपूर्ण दायित्व निभा विपरीत परिस्थिति में संयम से राष्ट्र हित के लिए कार्य किए।
मुख्य अतिथि का डिजिटल तिलक लगा श्री फल मनी प्लांट और स्मृति चिह्न भेट दे स्वागत कर उन्हे डिजिटल मंच पर उनके उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गांधी धाम गुजरात की *रंजना गर्ग* ने अपने उद्बोधन में *वीर सीताराम कंवर बलिदान दिवस* पर बतया कैसे स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी योद्धा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा निमाड़ क्षेत्र में विद्रोह कर अंग्रेज शासन के छक्के छुड़ा दिए थे इसलिए इन्हे विद्रोही कहकर बुलाया जाता था। इनके बलिदान गौरव गाथा कैसे सममज को नई दिशा प्रदान की पर सरल शब्दों में बता उसका अनुसरण करने के लिए आहवान किया।
*सुलोचना धनावत* ने अपनी अभिव्यक्ति में विस्तार से सरल शब्दों में बताया *शारदीय नवरात्रि* का दैनिक जीवन पर प्रभाव कैसा होगा। कैसे नवरात्रि पूजन विधि विधान से करने से स्वस्थ तन, मन, मानसिकता प्रचूर मात्रा में प्राप्त कर मनुष्य सभी सुखी से परिपूर्ण रह सकता है।उन्होंने भजन कर सतसंग और सामूहिक कीर्तन करवाया।
कार्यक्रम का संचालन *उमा बंसल महासचिव* कोरबा ने किया उन्होंने *विश्व डाक दिवस* पर बताया डाक सेवा जीवन के सभी पहलुओं को जोड़ने का एक तार है।यह एक अभिन्न अंग रहा है आज के बदलते परिवेश में भी सरकारी पोस्ट डाक द्वारा ही भेजी जाती है।
*डिंपल अग्रवाल* ने *विश्व अंडा दिवस* पर अपने उद्बोधन में बताया हमारे शाकाहारी परिवार में इसका सेवन वर्जित क्यों है।
*मधु अग्रवाल* ने प्रसिद्ध भारतीय *सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान* के जन्म तिथि पर मंच से उन्हें नमन कर संगीत का जीवन में महत्व बताया। उनकी नियमित भक्ति और साधना को साधने की बात कही।
*मंजू गोयल* ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,वनवासी के सच्चे मित्र *जगदेव राम उरांव* की जन्म तिथि पर अपने उद्बोधन में बताया वनवासी भाइयों व बहनों के जीवन उत्थान के लिए वनवासी समाज के संपूर्ण विकास और स्वाभिमान जागरण की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दे अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था।
इनके जीवन से इनके द्वारा दिखाई दिशा पर हमे अग्रसर हो कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने होंगे।
*प्रेमलता गोयल* उपाध्यक्ष ने आज का इतिहास बताया।1949 – स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया।
1945 – प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म हुआ।
1949 – वनवासियों के सच्चे मित्र जगदेवराम उरांव का जन्म हुआ
1826 – हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म हुआ।
1877 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का जन्म हुआ।
सभी की उपस्तिथि सहयोग के लिए आभार व्यक्त कर विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
कार्यक्रम में बबली सतीश अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रेखा गर्ग, मधू अग्रवाल, मंजू गोयल, सिया अग्रवाल, राजबाला अग्रवाल, उषा कलानोरिया, वंदना अग्रवाल, राजबाला गोयल, सरिता, नीलिमा गोयल, निमिषा गोयल, सरला लोहिया, प्रेमलता, हेमलता मित्तल, सीमा गुप्ता, गिरिजा अग्रवाल, लक्ष्मी देवी, सरिता गोयल, पूनम गोयल, गीता गोयल ने अपनी अपनी अभिव्यक्ति और भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
