अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़
प्रांत द्वारा 13/10/2021 बुधवार को नित्य आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में *अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस, शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी, क्रांतिकारी और भक्ति के साधक राधा बाबा का निर्वाण दिवस,भगिनी निवेदिता निर्वाण दिवस, स्वतंत्रता सेनानी होमरूल भूलाभाई देसाई जन्मदिवस* पर वर्चुअल कार्यक्रम।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष *डॉ अनीता अग्रवाल* ने महागौरी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना आरती कर गणेश वंदना पितरों के भजन से किया।
उन्होंने बताया तालापारा बस्ती में कन्या पूजन कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जिसमे लगभग 75 कन्या की पूजा की गई। उन्हे तिलक लगा, आलता लगा, श्रृंगार समान, फल, प्रसाद, दक्षिणा देकर आशीष प्राप्त किया। उसमे बस्ती की जय महिलाओं और भाईयो ने अपनी सहभागिता दिखाई। जनता भोजन का कार्यक्रम शैलेंद्र अग्निहोत्री के सहयोग से संपन्न हुआ।
इसी दौरान बस्ती में *नमन वस्त्रकार* का जन्मदिन हर्षोलास से मनाया।
गूगल मीट पर ऑनलाइन कार्यक्रम में कार्यक्रम की *मुख्य अतिथि पूजा अग्रवाल* डेप्युटी मैनेजर सिविल डिपार्टमेंट कोल इंडिया ने अपने वक्तत्व में बताया *अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस* के बारे में बताया यह दिवस जोखिम-जागरूकता और आपदा में कमी की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है और साथ ही इसे दुनिया भर के लोग और समुदाय आपदाओं के अपने जोखिम को किस प्रकार कम कर रहे हैं और कैसे अपने सामने आने वाले खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने वालो को चिन्हित करने के लिए भी मानते है। इसका लाभ ओडिसा आदि जगह में बाढ़ और दूसरी आपदा के समय देखने मिला। उन्होंने *जीआईएस और रिमोट सेंसिंग* द्वारा कैसे इस प्रबंधन में उपयोग किया जाता है के बारे में सामान्य जानकारी दी।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि *बेदेही नंदिनी चौधरी सिंगापुर* ने दुर्गा अष्टमी , कन्या भोजन की पूजा अर्चना का विधान और विधि बता दुर्गा भजन सुनाया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि *कमलेश बोंदिया* ने महागौरी ,उनके वाहन, उनकी पूजा अर्चना की पौराणिक कथा सुना सुमधुर माता का भजन गान किया।
कार्यक्रम की *वरिष्ट सदस्या सुलोचना धनावत* ने हवन पूजन कर माता का भजन सुनाने के बाद संबंधित पुरातन पौराणिक कथा सुनाई। शारदीय नवरात्रि में महाष्टमी व्रत या दुर्गा अष्टमी व्रत का विशेष महत्व बताया। दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप की आराधना के बारे में बताया।महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी को व्रत करने और मां महागौरी की आराधना करने से व्यक्ति को सुख, सौभाग्य और समृद्धि मिलती है। सब पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
*सरला लोहिया* ने भजन के साथ नृत्य प्रस्तुति दी।
*उषा कलानौरिया* ने स्वतंत्रता सेनानी होमरूल भूलाभाई देसाई की जन्म जयंती और क्रांतिकारी और भक्ति के साधक राधा बाबा, भगिनी निवेदिता दीदी के निर्वाण दिवस पर उनके कार्यों का उल्लेख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
*प्रेमलता गोयल* उपाध्यक्ष ने आज का इतिहास बताया।1884 – आज के दिन तय किया गया कि ग्रीनविच मीन टाइम, दुनिया का मानक समय होगा। ग्रीनविच दक्षिण पूर्वी लंदन का हिस्सा है।1999 – अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।2005 – भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने 2005 के सितंबर माह के बाद से बिना वसीयतनामा वाले हिंदू परिवारों के पैतृक संपत्ति के बंटवारे में किसी महिला या लड़की का परिवार के पुरुष सदस्य के बराबर हिस्सा मिलने का निर्णय दिया।1877 – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का जन्म हुआ।
1895 – भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का जन्म हुआ।1911 – भगिनी निवेदिता का दार्जिलिंग में निधन।
1987 – भारतीय गायक किशोर कुमार का निधन हुआ।
1992 – क्रान्ति और क्रांति के साधक राधा बाबा का निधन हुआ।
2000 – फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का निधन हुआ।
*उमा बंसल महासचिव कोरबा* ने कुशल संचालन करते हुए बताया विश्व दृष्टि दिवस जो दृष्टिहीनता और दृष्टि दोष पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है।इस दिन संस्था के सदस्यों के लिए परिचर्चा रखी गई थी जिसका विषय था *नेत्रों की सुरक्षा से अंतर्दृष्टि की रोशनी* इस परिचर्चा में सुलोचना धनावत को *सर्वोत्तम स्थान* प्राप्त हुआ।
सभी की उपस्तिथि और अभिव्यक्ति की सरहाना कर आभार प्रदर्शित किया। संपूर्ण विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम समापन किया।
कार्यक्रम में भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, रंजना गर्ग, सीमा गुप्ता, सरला लोहिया, पूनम गोयल, गिरिजा गोयल, मधु अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, रेखा गर्ग, उषा कलानौरिया ने माता के जस गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
