अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़
प्रांत द्वारा नित्य आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में आज 15/10/2021 शुक्रवार को *विजयदशमी,दशहरा, अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस, अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस, विश्व छात्र दिवस, भारत रत्न मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम की जन्म जयंती,आर्य समाज के वरिष्ठ नेता महात्मा आनंद स्वामी जन्म दिवस, मंगल गाडिया और सैयद हुसैन बलिदान दिवस* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।
कार्यक्रम का श्री गणेश *अध्यक्ष डॉ अनीता अग्रवाल* ने राम भगवान की फोटो, शास्त्रों में कलम और भागवत गीता शास्त्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना आरती आराधना, गणेश वंदना, पितरोंकी और राम भगवान की स्तुति से किया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सर्वप्रथम सभी सदस्य को विजयदशमी दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई प्रेषित किया।उन्होंने कहा विजय दशमी में मात्र रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले जलाने से हमारा कार्य संपन्न नही होता है। हमे एक जुट हो सिर्फ हिंदू राष्ट्र ही नही अपितु सतयुग की कल्पना कर उसे साकार रूप देने के लिए अपने स्वार्थ, अहंकार का दहन कर स्वयं पर नियंत्रण रख, दुराचार, लोभ, मोह, काम, क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या,राग द्वेष, आलस्य, छल, हठ, अंतकवाद, नशा, गरीबी, व्यवसन नशे की लत, ड्रगस का सेवन,अराजकता, अज्ञानता , अवगुणों का दहन कर सभी को एकजुट हो विपरीत परिस्तिथि में नियंत्रण रख तालमेल बैठा समरसता के साथ समाज हित के लिए आगे बढ़ कार्य करने होगे।
कार्यक्रम की *मुख्य अतिथि नंदिनी चौधरी सिंगापुर* ने सभी को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दे पद्म विभुषण, पद्म भूषण, भारत रत्न वैज्ञानिक महान शिक्षक पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की जन्म जयंती पर उनकी सादगी, देश प्रेम, कर्तव्य निष्ठा के कई उदहारण बताए।
उन्नत भारत के स्वप्नद्रष्टा, ऋषि वैज्ञानिक डा. कलाम द्वारा लिखी कई किताबें विंग्स ऑफ फायर, माई जर्नी, इग्नाइट माइंड्स और इंडिया 2020- अ विजन फॉर द न्यू मिलेनियम के बारे में बताया कैसे ये किताबे युवकों को सदा प्रेरणा देती रहेंगी।
कार्यक्रम की *विशिष्ट अतिथि वंदना अग्रवाल* गुजरात ने अपने उद्बोधन में बताया मीरा नायर जी भारतीय- अमेरिकी फिल्म निर्माताहिन्दी फ़िल्मों की एक निर्देशक हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी, मिराबाई फिल्म्स भारतीय समाज पर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए आर्थिक, सामाजिक या सांस्कृतिक क्षेत्रों की फिल्मों में माहिर हैं। उपलब्धि 2001 – गोल्डन लॉयन पुरस्कार पाने वाली प्रथम भारतीय महिला थी।
कार्यक्रम की *विशिष्ट अतिथि कमलेश बोंदिया* ने अपने उद्बोधन में *वर्ल्ड स्टूडेंट डे* के बारे में बताया यह दिन अब्दुल कलाम के स्टूडेंट्स के प्रति उनके प्यार के लिए उनके सम्मान में यूनाइटेड नेशंस ने उनके जन्मदिन पर 2010 में आज के दिन को वर्ल्ड स्टूडेंट डे के रूप में घोषित किया।
*उषा कलानौरिया* ने *विश्व हैंड वाश डे* *15 से 28 अक्टूबर तक हाथ धुलाई पखवाड़ा* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया यह दिवस हाथ धोने के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए मनाया जाता है। करोना महाकाल के समय इसकी अहमियत और अधिक बढ़ गई थी लोगो ने जागरूक हो इसका पालन किया और अनेकों सक्रमण से बचाव किया।
*सुलोचना धानावत* ने *ग्रामीण महिला दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया विकासशील देशों में करीब 43 फीसदी महिलाएं कृषि श्रमिक के रूप में कार्य करती हैं तथा खाद्य क्षेत्र से जुड़ी रहती हैं। यह दिन पूरे देश की कृषि संरचना में ग्रामीण महिलाओं के योगदान को पहचान दिलाने के लिए मनाया जाता है। जिसमें स्वदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। वे महिलाएं ग्रामीण विकास में भी काफी योगदान देती हैं और गांवों में गरीबी को दूर करने में हिस्सा लेती हैं। सभी महिलाओं को सशक्त आत्मनिर्भर बना स्वरोजगार के की तरीको से लाभान्वित कर एक नई पहचान बनाने में सहायक होती है।
*मधु अग्रवाल* ने आर्य समाज के वरिष्ठ नेता महात्मा आनंद स्वामी के जन्म तिथि पर बताया आर्य समाज के नेता एवं ‘आर्य गजट’ तथा ‘मिलाप’ आदि पत्रों के सम्पादक थे। वे अविभाजित पंजाब की पत्रकारिता के पितामह तथा संघर्षशील संन्यासी थे। उनका मूल नाम ‘खुशहालचन्द खुरसंद’ था। विरक्त सन्त महात्मा आनन्द स्वामी का जीवन उस प्रकाश स्तम्भ की भाँति है, जिसके प्रकाश में हम कभी भी अपने जीवन का मार्ग निर्धारित कर सकते हैं।
*कुसुम अग्रवाल* ने दशहरा की पूजा विधि के बारे में विस्तार से बताया। कैसे गोबर से दशहरा बना ज्वारा चढ़ा पूरे परिवार के साथ पूजा करते है।इस परंपरा के बारे में विस्तार से बताया।
*रेखा गर्ग* ने अपनी अभिव्यक्ति में *मंगल गाड़िया के बलिदान दिवस* पर अपनिअभिव्यक्ति में बताया 1857 में स्वतंत्रता की लड़ाई में क्रांतिकारी देश भक्त मंगल गाडिया और सैयद हुसैन को अंग्रेजो ने बड़ी क्रूरता से तोप से उड़ा दिया। हमे इनके बलिदान से हमे सिख ले एकजुट हो देश में फैले अधर्म अराजकता को दूर करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
*भगवती अग्रवाल* ने रावण के बारे में बताया उनके ज्ञान से सभी का परिचय करवाया।स्वरचित रावण पर कविता सुनाई।
*प्रेमलता गोयल* उपाध्यक्ष ने आज के इतिहास में बताया 1932 – टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की।टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान 1935 भरी।
1949 – त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।
1542 – मुग़ल शासक अकबर का जन्म हुआ।
1883 – प्रेरक व्यक्तित्व महात्मा आनंद स्वामी का जन्म हुआ ।
1931 – मिसाइल मैन भारत के 11वें राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्म हुआ।
1595 – मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि फ़ैज़ी का निधन हुआ।
1918 – अवतारी सन्त शिरडी वाले साईं बाबा का निधन
1961 – एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन हुआ।
1975 – पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी का निधन हुआ।
1983 – राष्ट्र धर्म के प्रथम संपादक राजीव लोचन अग्निहोत्री का निधन।
1999 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी दुर्गा भाभी का निधन हुआ।
*कार्यक्रम का संचालन उमा बंसल महासचिव कोरबा* ने किया उन्होंने दशहरा की पौराणिक कथा सुना निष्ठापूर्वक कर्तव्य पालन जा आहवान किया। सभी की अभिव्यक्ति के लिए आभार व्यक्त कर सामूहिक कीर्तन करवाया श्री राम चंद्र कृपालु भजूमन का सामूहिक पाठ कर विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।
कार्यक्रम में *भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, गिरिजा गोयल, पुष्पा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, रेखा गर्ग,पूनम गोयल* आदि ने अपनी अपनी अभिव्यक्ति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
