*छत्तीसगढ़ स्थापना हुए 21 साल बेहाल – दीपक आरदे* *आजादी की दूसरी लड़ाई है “आप”- पंकज जैन*

आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़ जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने कहा आज छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुए 21 साल हुए लेकिन आज तक भ्रष्टाचारी शासन ने कोई भी व्यवस्थाओं को ठीक नही किया,आज शिक्षा, स्वास्थ,बिजली,पानी,सड़क,नाली जैसी मूल भूत सुविधाओ से छत्तीसगढ़ की जनता को वंचित रखा गया है,कांग्रेस हो या भाजपा दोनो पार्टियों का भ्रष्टाचार में है पूर्ण आस्था यह देख रही है जनता,और जनता अब जाग चुकी है और जनता भी चाहती है परिवर्तन।अब नही होगा भ्रष्टाचार का राज अब बनेगा आम आदमी की सरकार आप की सरकार।

आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़ जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो गए लेकिन जिस आजाद भारत का सपना हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देखा था वो आज भी पूरा नहीं हो पाया इसका सबसे बड़ा कारण है हमारे देश की गन्दी राजनीति , किसी भी देश का भविष्य उस देश की राजनीति के उपर पूरी तरह से निर्भर होता है खासकर ऐसे देश जहा लोकतंत्र है और भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है।
कहने के लिए तो हमारे देश में लोकतंत्र जनता वोट देकर अपना जनप्रतिनिधि चुनती है लेकिन इस चुनाव को और राजनीति को आज पूरी तरह से व्यापार बना दिया गया है क्योंकि आज एक आम आदमी चुनाव लडने को सोच भी नहीं सकता क्योंकि आज एक विधायक के चुनाव में 1 करोड़ से ज्यादा खर्च होते है पैसा से सत्ता और फिर सत्ते से पैसा का खेल चल रहा है।
आज देश का आम आदमी आजाद होते हुए भी गुलाम की जिंदगी जी रहा है क्यो की देश की कमान कुछ चंद उद्योगपतियों पुजी पतीयो के हाथ में चली गई है।

देश में उबाल आ चुका है देश का आम आदमी आज अपनी पार्टी बना के इस व्यवस्था को ठीक करने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने आजादी कि दूसरी लड़ाई लड़ रहा है। राजनीति से भ्रटाचार और वीआईपी संस्कृति को दूर करके पूरे देश की व्यवस्था परिवर्तन लाने का लक्ष्य लेकर आम आदमी पार्टी देश में स्वराज की स्थापना करेगी इस देश का आम आदमी ही सबसे शक्तिशाली होगा..

प्रजातंत्र ( लोकतंत्र) में जनता इस देश की मालिक है जनता जाग चुकी है दिल्ली के बाद अब देश के सभी राज्यो में जल्द ही अपने इस ताकत का अहसास कराएगी देश की जनता , पूरे देश में झाड़ू छाप में बटन दबाकर भ्रष्टाचाररियो का सफाया करेगी जनता।
2022 देश की राजनीति को नई दिशा देगा ,पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है और देश में अच्छी व्यवस्था लाने की आग देश के हर राज्यो में तेजी से फैल रही है,और इस बार आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में जनता के साथ मिलकर चुनाव लडने की तैयारी में पूर्ण रूप से तैयार है।
*”ये दारी आप के बारी”*