अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत 1/11/2021 सोमवार को गूगल मीट पर *वर्ल्ड वैगन डे, पाण्डिचेरी विलय दिवस, सेना उड्डयन दिवस,आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस, कर्नाटक स्थापना दिवस, केरल पिरावी दिनाम, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस,पंजाब दिवस, हरयाणा दिवस, पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़

प्रांत द्वारा विगत आठ माह से चल रहे नित्य आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 1/11/2021 सोमवार को गूगल मीट पर *वर्ल्ड वैगन डे, पाण्डिचेरी विलय दिवस, सेना उड्डयन दिवस, संत कवर राम बलिदान दिवस,श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वे प्रकाश पर्व, आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस, कर्नाटक स्थापना दिवस, केरल पिरावी दिनाम, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस,पंजाब दिवस, हरयाणा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस सप्ताह (1 से 7), एकादशी, छत्रपति संभाजी राजे और सेना की पुर्तगीज की अद्भुत जीत* पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षा *डॉ अनीता अग्रवाल* ने *वर्ल्ड वैगन डे* पर अपने वक्तत्व में बताया वर्ल्ड वैगन डे है. यानि विश्व वैजिटेरियन डे. 1 नवंबर को हर साल दुनिया में शाकाहारी जीवन जीने के वीगन डाइट के फायदों के बारे में लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने बताया विगन की डाइट पिछले कुछ सालों से बहुत ज्यादा ही लोगों की पंसद बन गई है. बहुत सारे मशहूर सितारों ने भी खुद कोक पूरी तरह से वीगन डाइट वाला बना दिया है। वीगन वाले मीट,अंडा,डेयरी की चीजों को भी अपने खाने में नहीं इस्तेमाल करते हैं.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि *पूर्वा अग्रवाल* श्री राम कॉलेज दिल्ली की छात्रा ने अपने उद्बोधन में *पाण्डिचेरी विलय दिवस* के बारे में बताया पुदुचेरी या पाण्डिचेरी लगभग तीन सौ सालों तक फ़्राँसीसी अधिकार में रहा। जनरल डूमा फ़्राँसीसी उपनिवेश पाण्डिचेरी का गवर्नर था।पुडुचेरी के क्षेत्र में दक्षिण में फैले पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनाम के वे क्षेत्र शामिल हैं जहां पहले फ्रांसीसियों का शासन था. पुडुचेरी इस प्रदेश की राजधानी है जो कभी भारत में फ्रांस वालों का मुख्‍यालय हुआ करता था. यह 138 वर्षों तक फ्रांसीसी शासन के अधीन रहा और 1 नवंबर 1954 को भारत में इसका विलय हो गया. प्राचीन समय में फ़्राँस से व्यापार का यह प्रमुख केंद्र था। फ़ाँसीसी संस्कृति और वास्तुशिल्प के प्रमाण आज भी यहाँ कहीं-कहीं दिख जाते हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी यह बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।

कार्यक्रम की *विशिष्ट अतिथि कमलेश बोंदिया झारखंड* ने अपने उद्बोधन में *सेना उड्डयन दिवस* पर बताया सरकार के बड़े कदम के तहत सेना ने अपनी उड्डयन शाखा में महिला पायलटों को शामिल करना चालू कर महिला सशक्तिकरण और समानता का बहुत बड़ा उद्धरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि *वंदना अग्रवाल* ने अपने उद्बोधन में *संत कवर राम बलिदान दिवस* पर उनके कार्यों के बारे में विस्तार से सरल शब्दों में बताया और अपने दैनिक जीवन में अनुसरण करने का आहवान किया।

*मंजू गोयल* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया प्रगट भए गुरु तेग बहादुर शीर्षक के राष्ट्रीय एकता व धर्म के रक्षक हिंद की चादर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वे प्रकाश पर्व पर साहिब के गौरवशाली इतिहास जीवनी तथा उनके बलिदान की जानकारी दे उनके बताए पाठ पर चलने के लिए प्रेरित किया।

*डिंपल अग्रवाल सरिया* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *हरियाणा के स्थापना दिवस* पर बताया हरियाणा का गठन 1 नवंबर, 1966 को भाषा के आधार पर हुआ था। यह पहले पूर्वी पंजाब का हिस्सा था। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी हरियाणा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ था और पानीपत की तीन लड़ाइयां भी पानीपत के मैदान में हुई थी। हरियाणा के प्रमुख शहरों में गुड़गांव, फरीदाबाद, अंबाला, हिसार, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं।

*उषा कलानोरिया* ने अपने उद्बोधन में *कर्नाटक दिवस* पर बताया कर्नाटक का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था और आज इसका 61वां स्थापना दिवस है। 1950 को जब भारत एक गणराज्य बना तो खास क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषाओं के आधार पर कई राज्यों और प्रांतों का गठन हुआ। उसी दौरान दक्षिण भारत के कन्नड़ बोलने वाले लोगों के लिए मैसूर नाम से राज्य का गठन हुआ। लेकिन कई क्षेत्रों ने मैसूर नाम को स्वीकार नहीं किया और लोगों ने राज्य के नाम को बदलने की मांग की। आखिरकार 1 नवंबर, 1973 को इसका नाम बदलकर कर्नाटक कर दिया गया, तब से इस मौके पर हर साल कर्नाटक में छुट्टी रहती है और राज्य के लोग राज्योत्सव मनाते हैं। इस मौके पर कई प्रकार के उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

*रेखा गर्ग* ने *केरल पिरावी दिनम* पर अपने उद्बोधन में बताया केरल का निर्माण 1 नवंबर, 1956 को हुआ था और इस दिन हर साल केरल पिरावी दिनम मनाया जाता है। 1947 में भारत को आजाद होने से पहले केरल तीन स्वतंत्र प्रांतों-मालाबार, कोचिन और त्रावणकोर के तौर पर अस्तित्व में था। स्थापना दिवस के अवसर पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सेमिनारों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर लेखकों और कलाकारों को भी सम्मानित किया जाता है।

*मधु अग्रवाल* ने *मध्य प्रदेश दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया 1 नवंबर, 1956 को मध्य प्रदेश का गठन हुआ था जो क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का दूसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से छठा सबसे बड़ा राज्य है।

*गिरिजा गोयल* ने *छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बतायाछत्तीसगढ़ भारत का दसवां सबसे बड़ा राज्य है जिसका गठन मध्य प्रदेश से कुछ जिलों को काटकर 1 नवंबर, 2000 को किया गया।

*भगवती अग्रवाल* ने *पंजाब दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति पर बताया पंजाब के पुनर्गठन को पंजाब दिवस के रूप में जाना जाता है।
1966 में भारतीय पंजाब का विभाजन फिर से हो गया और नतीजे के तौर पर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश वजूद में आए और पंजाब का मौजूदा राज बना। यह भारत का अकेला सूबा है जहाँ सिख बहुमत में हैं।
युनानी लोग पंजाब को पैंटापोटाम्या नाम के साथ जानते थे जो कि पाँच इकट्ठा होते दरियाओं का अंदरूनी डेल्टा है। पारसियों के पवित्र ग्रंथ अवैस्टा में पंजाब क्षेत्र को पुरातन हपता हेंदू या सप्त-सिंधु (सात दरियाओं की धरती) के साथ जोड़ा जाता है। बर्तानवी लोग इस को “हमारा प्रशिया” कह कर बुलाते थे।

*पुष्पा अग्रवाल* ने *आंध्र प्रदेश दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 1 नवम्बर को मनाया जाता है। आंध्र प्रदेश भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में 1600 किलोमीटर है और दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट 972 किलोमीटर है। तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बनने वाला 29वाँ नवगठित राज्य है। हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया गया है।

*प्रीति मोदी* ने अपने उद्बोधन में *अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस सप्ताह (1 से 7)* के बारे में बताया रेडक्रॉस एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेन्सी है जिसका प्रमुख उद्देश्य रोगियों, घायलों तथा युद्धकालीन बंदियों की देखरेख करना है।आज भी इनकी सेवा से की लोग लाभान्वित हो स्वस्थ हो खुश हाल जीवन जी रहे है।

*कुसुम अग्रवाल* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *सम्भाजी राजे* अपनी शौर्यता के लिये प्रसिद्ध थे।।सम्भाजी राजे ने अपने कम समय के शासन काल में 210 युद्ध किये और इसमे एक प्रमुख बात ये थी कि उनकी सेना एक भी युद्ध में पराभूत नहीं हुई। उनके पराक्रम की वजह से परेशान हो कर औरंगज़ेब ने कसम खायी थी के जब तक छत्रपती सम्भाजीराजे पकड़े नहीं जायेंगे, वो अपना किमोंश सर पर नहीं चढ़ाएगा। 11 मार्च 1689 को औरंगजेब ने छत्रपती सम्भाजी महाराज की बड़ी क्रूरता के साथ हत्या कर दी।

*सुलोचना धनावत* ने कार्तिक का महात्म बता एकादशी की कथा सुना भजन और सरसंग कीर्तन किया।

*प्रेमलता गर्ग* उपाध्यक्ष ने आज के इतिहास में बताया
1755 – पुर्तग़ाल की राजधानी लिस्बन में आये भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1765 – ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1800 – जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
1881 – कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।
1903 – पनामा की जनता का संघर्ष सफल हुआ और यह देश पूर्ण रुप से स्वतंत्र हो गया।
19143 स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1923 – फिनिश ध्वज वाहक फिनेयर वायुसेवा एयरो ओय में शुरू हो गया।
1946 – पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन किया गया।
1950 – भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1956 – कर्नाटक राज्य की स्थापना।
1956 – भाषा के आधार पर 1956 मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
1956 – राजधानी दिल्ली को केन्द्र शासित राज्य बना।
1956 – केरल राज्य की स्थापना।
1956 – आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना।
1956 – हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया।
1966 – हरियाणा राज्य की स्थापना।
1966 – चण्‍डीगढ़ राज्य की स्थापना।
1972 – कांगड़ा ज़िले के तीन ज़िले कांगड़ा, ऊना तथा हमीरपुर बनाए गए।
1973 – मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1974 – संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1984 – भारत की तत्काली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में देश में सिख विरोध दंगे भड़क गया.
2007 – श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
2008 – रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
2010 – चीन ने दस साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।
1923 – संकट मोचन ठाकुर संकटा प्रसाद सिंह का जन्म हुआ।
1925 – कर्मयोगी राजनेता कृष्ण लाल शर्मा का जन्म हुआ।
1940 – संत कंवर राम का बलिदान हुआ।
1980 – भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक दामोदर मेनन का निधन हुआ।

कार्यक्रम का संचालन *उमा बंसल* महासचिव कोरबा ने किया। उन्होंने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।सभी की उपस्तिथि अभिव्यक्ति भजन प्रस्तुति को आभार प्रदर्शित कर विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।

कार्यक्रम में उमा बंसल, कमलेश बोंदिया, पुष्पा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, प्रेमलता गोयल, सुलोचना धनावत, डिंपल अग्रवाल, गिरिजा गोयल, वंदना अग्रवाल, प्रीति मोदी ने अपनी अपनी अभिव्यक्ति और भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।