अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़
प्रांत द्वारा विगत आठ माह से चल रहे नित्य आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम वेबीनार में 4/11/2021 गुरुवार को गूगल मीट पर *दीपावली,मानव कंप्यूटर शकुंतला देवी,छबीलदास मेहता, कालामंडलम सत्यभामा जन्म तिथि, राष्ट्रीय संघर्ष दिवस* ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष *डॉ अनीता अग्रवाल* ने सभी का डिजिटल मंच पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम का श्री गणेश मां लक्ष्मी, गणेश के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना आरती आराधना गणेश वंदना पितरों जी की स्तुति से किया। उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दिन कार्तिक मास की अमावस्या तिथि रहेगी। उन्होंने बताया हिंदी मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में इस दिन भगवान श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे और उनके वापस आने की खुशी में अयोध्या के लोगों ने दीपक जला कर उनका स्वागत किया था।
उन्होंने मां लक्ष्मी की पौराणिक कथा सुना लक्ष्मी पूजन का महत्व विशेषता बताया।
कार्यक्रम की *मुख्य अतिथि रंजना गर्ग गुजरात* ने मानसिक गणनाएं पलक झपकते ही कर लेने में माहिर *शकुंतला देवी का जन्म तिथि* पर शुभकामनाएं बधाई मंच से प्रेषित कर बताया मानव कंप्यूटर के नाम से विख्यात शंकुतला देवी भारत की प्रख्यात गणितज्ञ थी. आप यकीन नहीं करेंगे, उन्होंने अपने समय के सबसे तेज माने जाने वाले कंप्यूटरों को गणना में मात दी थी. गत सोमवार यानि कल प्रमुख सर्च इंजन गूगल ने शकुंतला देवी के जन्मदिवस के अवसर पर कैलकुलेटर फॉंट और शकुंतला देवी की हंसती हुई मुखाकृति के साथ उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि *पुष्पा अग्रवाल* ने अपने उद्बोधन में *छबीलदास मेहता* जन्म तिथि पर बताया मेहता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के नौंवे मुख्यमंत्री थे। वह 17 फरवरी, 1994 से 14 मार्च, 1995 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। सन 1974 में नव निर्माण आंदोलन के चलते चिमनभाई पटेल को इस्तीफ़ा देना पड़ा था। इसके बाद वह कांग्रेस से अलग हो गए और *किसान मजदूर लोकपक्ष* नाम से नई पार्टी बनाई।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि *पूनम गोयल* ने *कलामण्डलम सत्यभामा के जन्म तिथि* पर अपने उद्बोधन मेबतया सत्यभामा एक भारतीय शास्त्रीय नर्तकी, शिक्षक और कोरियोग्राफर के साथ-साथ भारत के केरल राज्य की प्रसिद्ध मोहिनीअट्टम नृत्यांगना थीं। उन्होने मोहिनीअट्टम के साथ कई प्रयोगात्मक सुधार करके इस पारंपरिक नृत्य शैली को राज्य में लोकप्रिय बनाया। उन्हें कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से तथा वर्ष 1994 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया।[1] वे केरल राज्य से हैं।
*उषा कलानोरिया* ने विश्व वर्चस्ववाद के विरुद्ध *राष्ट्रीय संघर्ष दिवस* 4 नवंबर का दिन अमरीकी अत्याचारों के मुक़ाबले में ईरानी राष्ट्र की दृढ़ता का दिन है।ईरान की इस्लामी प्रचार परिषद ने एक बयान जारी करके 13 आबान बराबर 4 नवंबर की घटना के आयोजन पर बल दिया है। ईरान में 4 नवंबर को, विश्व वर्चस्ववाद से राष्ट्रीय संघर्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है। 39 वर्ष पूर्व इसी दिन ईरान के क्रांतिकारी युवाओं ने इस्लामी क्रांति के विरुद्ध अमरीका के विभिन्न षडयंत्रों के विरोध में तेहरान में स्थित अमरीकी दूतावास का परिवेष्ट कर लिया था।
ईरान की इस्लामी प्रचार परिषद ने अपने बयान में कहा है कि पिछले चालीस वर्षों से अमरीका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों और अपराधों के मुकाबले में ईरानी राष्ट्र के प्रतिरोध के कारण बहुत से राष्ट्रों में जागरूकता आई है।
*प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष* ने आज के इतिहास में बताया 1946 राष्ट्र संघ की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक मामलों की संस्था युनेस्को का गठन 43 देशों के सहयोग से हुआ।2008 बराक ओबामा संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले अफ्रीकी, अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
*गिरिजा अग्रवाल* ने मां लक्ष्मी की विभिन्न महिमा को मंडित कर उनके कृपा के कई किस्से सुना सभी पर उनकी असीम कृपा बरसती रहे की मंगल कामनाएं की।
*उमा बंसल* महासचिव कोरबा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।उन्होंने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा विधिवत कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम में सभी सदस्य उमा बंसल, गिरिजा गोयल, पूनम गोयल, रंजना गर्ग, उषा कलानोरिया, पुष्पा अग्रवाल, प्रेमलता गोयल ने अपनी अपनी अभिव्यक्ति और भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
