अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा 8/11/2021 सोमवार को गूगल मीट पर *कैंसर निष्णांत पद्मभूषण डॉ कमल रनदीवे जन्मदिवस, प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय की पुण्य तिथि, पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़

प्रांत द्वारा विगत आठ माह से चल रहे नित्य आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 8/11/2021 सोमवार को गूगल मीट पर *कैंसर निष्णांत पद्मभूषण डॉ कमल रनदीवे जन्मदिवस, प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय की पुण्य तिथि,भारतीय वायु सेना के पिता शुभ्रतो बनर्जी निर्वाण दिवस,भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी की जन्म तिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

कार्यक्रम की अध्यक्षा *डॉ अनीता अग्रवाल* ने सभी सदस्यो, अतिथियों का डिजिटल तिलक लगा पुष्प गुच्छ मनी प्लांट भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने मां लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना आरती आराधना कर गणेश वंदना पितरों जी की स्तुति कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया।
उन्होंने अपने वक्तत्व में *एयर मार्शल सुब्रतो बनर्जी के निर्वाण दिवस* पर अपने वक्तत्व में बताया एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी के निर्वाण दिवस पर बताया सुब्रतो एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे जो भारतीय वायु सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ (सी-इन-सी) थे । 1960 में उनके असामयिक निधन के साथ समाप्त हुए तीन दशक लंबे करियर के दौरान उन्हें कई सम्मानों से सम्मानित किया गया। उन्हें *भारतीय वायु सेना का पिता* कहा जाता है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि *नंदिनी चौधरी* ने *कैंसर निष्णांत पद्मभूषण डॉ कमल रनदीवे जन्मदिवस* पर अपने उद्बोधन में बताया भारत में महिलाओं के अधिकारों के लिए यूं तो बहुत सी महिलाओं का योगदान है, लेकिन *डॉ कमल रणदिवे* का नाम कुछ विशेष है. डॉ रणदिवे ने अपने व्यवसायिक सफलता को भारतीय महिलाओं की समानता के लिए विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में लगाने का काम किया. भारतीय जैविचिकित्सकीय शोधकर्ता के रूप में उन्होंने कैंसर के इलाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है. डॉ रणदिवे भारतीय महिला वैज्ञानिक संघ की संस्थापक सदस्य थीं. उनके चिकित्सा में उल्लेखनीय शोधकार्य के लिए उन्हें पद्मभूषण सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उन्हे मंच से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि *रंजना गर्ग* ने *लोचन प्रसाद पाण्डेय की पुण्य तिथि* पर अपने उद्बोधन में बताया लोचन प्रसाद पाण्डेय एक प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार थे। इन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की हैं। सन 1905 से ही इनकी कविताएँ ‘सरस्वती’ तथा अन्य मासिक पत्रिकाओं में निकलने लगी थीं। लोचन प्रसाद पाण्डेय की कुछ रचनाएँ कथाप्रबंध के रूप में हैं तथा कुछ फुटकर। ‘भारतेंदु साहित्य समिति’ के भी ये सदस्य थे। मध्य प्रदेश के साहित्यकारों में इनकी विशेष प्रतिष्ठा थी। आज भी इनका नाम बड़े आदर से लिया जाता है।

*सरिया की अध्यक्ष डिंपल अग्रवाल* ने भारत की *प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी की जन्म तिथि* पर अपने उद्बोधन में बताया सितारा देवी की जन्म तिथि पर बताया ये एक भारत की प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना थीं। जब वे मात्र १६ वर्ष की थीं, तब उनके नृत्य को देखकर रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने उन्हें ‘नृत्य सम्राज्ञी’ कहकर सम्बोधित किया था। उन्होने भारत तथा विश्व के विभिन्न भागों में नृत्य का प्रदर्शन किया।उन्होंने कई मौके पर ही नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सत्यवान और सावित्री की पौराणिक कहानी पर आधारित एक नृत्य नाटिका में भूमिका प्राप्त करने के साथ ही अपने साथी कलाकारों को नृत्य सिखाने का उत्तरदायित्व भी प्राप्त कर लिया।

कार्यक्रम की वरिष्ट सदस्या *सुलोचना धनावत* ने भजन प्रस्तुति के बाद सामूहिक कीर्तन सतसंग करवा सतसंग का जीवन में महत्व बताया। उन्होंने छठ पूजा की पूरी विधि बताई।

*प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष* ने आज के इतिहास की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ बताई 1661 – सिख धर्मगुरु हर राय का निधन हुआ।
1895 – भौतिक शास्त्री विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने एक्स-रे की खोज।
1923 – म्यूनिख में एडोल्फ हिटलर ने जर्मन सरकार को अपदस्थ करने की नाजियों की एक कोशिश का नेतृत्व किया। सेनाओं ने नाजियों के इस प्रयास के असफल कर दिया।
1956 – संयुक्त राष्ट्र(संरा) ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।
1957 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।
1967 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1990 – आयरलैंड में पहली महिला राष्ट्रपति बनी.
1998 – बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
2001- अफ़ग़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी।
2005 – भारत ने फ़िलिस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।
2008 – भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान -1चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।

*उमा बंसल महासचिव* ने कार्यक्रम का संचालन कर सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेट किया सभी की उपस्तिथि अभिव्यक्ति भजन प्रस्तुति के लिए आभार व्यक्त किया विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।

कार्यक्रम की सभी सदस्य उमा बंसल, मधु अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, सुलोचना धनावत, रेखा गर्ग, मंजू गोयल, उषा कलानोरिया, प्रेमलता गोयल, भगवती अग्रवाल, रेखा गर्ग, रंजना गर्ग ने अपनी अपनी अभिव्यक्ति और भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।