अंतराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़
प्रांत द्वारा विगत नौ माह से प्रतिदिन आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में 4/12/2021 शनिवार को गूगल मीट पर *भारतीय नौसेना दिवस, रसायनिक दुर्घटना निवारण दिवस, इंद्र कुमार गुजराल,रामास्वामी वेंकट रमण जयंती, मंगसीर अमावस* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।
कार्यक्रम का संचालन *प्रेमलता गोयल* उपाध्यक्ष ने करते हुए कार्यक्रम का श्री गणेश अपने निवास स्थान पर शिव भगवान, गणेश भगवान के फोटो पर रोली अक्षत का तिलक लगा, माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित, पूजा अर्चना आरती आराधना कर गणेश वंदना और पितरों जी की स्तुति से किया।
*डिंपल अग्रवाल* ने सभी अतिथियों को तिलक लगा श्री फल और मनी प्लांट का पौधा भेट कर स्वागत किया।उनका संक्षिप्त जीवन परिचय दे उन्हे उनके उद्बोधन के लिए बारी बारी से डिजिटल मंच पर आमंत्रित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष *डॉ अनीता अग्रवाल* ने नौसेना दिवस नेवी डे पर अपने उद्बोधन में बताया नौसेना दिवस हर साल नौसेना के जाबाजों वीरों को याद करने और भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। साल 1971 की है, जब भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में हम विजयी रहे थे. भारत की विजय का जश्न मनाने के लिए हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है. इस युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने कराची पर हमला किया था, उसी उल्लेखनीय सफलता की याद में नौसेना दिवस मनाया जाता है. इस जंग को ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के नाम से जाना जाता है।
मुख्य अतिथि *नंदिनी चौधरी* ने *रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया भोपाल गैस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में हर साल 2 दिसंबर को भारत में *रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस* मनाया जाता है। रिपोटर्स के मुताबिक उस गैस त्रासदी में जहरीली गैस के रिसाव के कारण पांच लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इतने सालों बाद आज भी पूरी दुनिया में इतिहास की सबसे बड़ी औद्योग
विशिष्ट अतिथि *लाता मोदी साकोली* ने अपने उद्बोधन में *इंद्र कुमार गुजराल जयंती* पर अपने उद्बोधन में बताया भारतीय गणराज्य के १३वें प्रधानमन्त्री थे। उन्होंने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और १९४२ के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वे जेल भी गये।अप्रैल १९९७ में भारत के प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में विभिन्न पदों पर काम किया। वे संचार मन्त्री, संसदीय कार्य मन्त्री, सूचना प्रसारण मन्त्री, विदेश मन्त्री और आवास मन्त्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने कुछ समय तक बीबीसी की हिन्दी सेवा में एक पत्रकार के रूप में भी काम किया था।
विशिष्ट अतिथि *सुशीला अग्रवाल कोलकत्ता* ने *रामास्वामी वेंकट रमण* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया रामस्वामी वेंकटरमण, रामास्वामी वेंकटरमन, रामास्वामी वेंकटरामण या रामास्वामी वेंकटरमण भारत के ८वें राष्ट्रपति थे। वे १९८७ से १९९२ तक इस पद पर रहे।राष्ट्रपति पद पर आसीन होने से पूर्व वेंकटरमन करीब चार साल तक देश के उपराष्ट्रपति भी रहे।
*गिरिजा गोयल* ने मंगसीर माह की अमावस महात्म बता पौराणिक कथा सुनाई।
*भगवती अग्रवाल* ने शनिवार का महात्म बता शनि भगवान के कई प्रसंग बता, भजन सुना सामूहिक कीर्तन और *ओम शनिचराय नमः* मंत्र का जाप करवाया।
*उमा बंसल महासचिव* ने आज के मुख्य समाचार पर प्रकाश सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित किया। सभी सदस्यों को उनकी उपस्तिथि अभिव्यक्ति और भजन प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।
*सम्मेलन के सभी* सदस्य सुलोचना धनावत, भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, गिरिजा गोयल, रेखा गर्ग, मधु अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, उषा कलानौरिया, उमा बंसल, राजबाला गर्ग, लाता मोदी, निशा गोयल, नंदिनी चौधरी, पुष्पा अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल ने भजन प्रस्तुति से भक्तिमय वातावरण बना सभी सदस्यों को झूमने गाने के लिए प्रेरित किया। अपनी अपनी अभिव्यक्ति और भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
