अंतराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़
प्रांत द्वारा विगत दस माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में *अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार्य विरोधी दिवस, भारतीय बालिका दिवस,अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह,पद्म विभूषण होमी व्यारावाला जन्म तिथि,राव तुलाराम सिंह जन्म तिथि, रघुवीर सहाय जन्म तिथि, सोनिया गांधी जा तिथि, महारानी तारा बाई पुण्य तिथि, सीडीएस विपिन रावत की हेलीकॉप्टर हादसे में हुई मौत राष्ट्र क्षति* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।
कार्यक्रम का संचालन प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष ने किया।उन्होंने विष्णु भगवान के तैलय चित्र पर क्लिक लगा माल्यार्पण पुष्प अर्पण कर दिया प्रज्वलित कर पूजा अर्चना आरती आराधना कर गणेश वंदना पितरों जी की स्तुति से किया।
कोरबा इकाई की अध्यक्ष भगवती अग्रवाल ने सभी अतिथियों सदस्यो का डिजिटल मंच पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।उन्होंने सभी अतिथियों का संक्षिप्त जीवन परिचय प्रस्तुत कर उन्हे बारी बारी से उनकी अभिव्यक्ति के लिए मंच पर आमंत्रित किया।
मुख्य अतिथि *विजया डालमिया हैदराबाद* ने *रघुवीर सहाय की जा तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया रघुवीर सहाय हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार थे। साहित्य सृजन १९४६ से। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक नवजीवन (लखनऊ) से १९४९ में। १९५१ के आरंभ तक उपसंपादक और सांस्कृतिक संवाददाता। इसी वर्ष दिल्ली आए। यहाँ प्रतीक के सहायक संपादक (१९५१-५२), आकाशवाणी के समाचार विभाग में उपसंपादक रहे।
विशिष्ट अतिथि *नंदिनी चौधरी सिंगापुर* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया महारानी ताराबाई राजाराम महाराज की पहली पत्नी तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के सरसेनापति हंबीरराव मोहिते की कन्या थीं। इनका जन्म 1675 में हुआ और इनकी मृत्यु 9 दिसंबर 1761 ई० को हुयी। ताराबाई का पूरा नाम ताराबाई भोंसले था। राजाराम की मृत्यु के बाद इन्होंने अपने 4 वर्षीय पुत्र शिवाजी दित्तीय का राज्याभिषेक करवाया और मराठा साम्राज्य की संरक्षिका बन गयीं।ताराबाई का विवाह छत्रपति शिवाजी के छोटे पुत्र राजाराम प्रथम के साथ हुआ राजाराम 1689 से लेकर 1700 में उनकी मृत्यु हो जाने के पश्चात ताराबाई मराठा साम्राज्य कि संरक्षिका बनी। और उन्होंने शिवाजी दित्तीय को मराठा साम्राज्य का छत्रपति घोषित किया और एक संरक्षिका के रूप में मराठा साम्राज्य को चलाने लगी उस वक्त शिवाजी द्वितीय मात्र 4 वर्ष के थे 1700 से लेकर 1707 ईसवी तक मराठा साम्राज्य की संरक्षिका उन्होंने औरंगजेब को बराबर की टक्कर दी और उन्होंने 7 सालों तक अकेले दम पर मुगलों से टक्कर ली और कई सरदारों को एक करके वापस मराठा साम्राज्य को बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विशिष्ट अतिथि *सुशीला अग्रवाल शांतिनिकेतन* ने *सोनिया गांधी की जन्म दिन* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया सोनिया गांधी भारतीय राजनेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं।वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल पार्टी के इतिहास में सबसे लंबा है, जिसमें उन्होंने २००४ और २००९ में केंद्र में सरकार बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई। वह फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओ की सूची में अनेकों बार जगह बनाई है।
वरिष्ट उपाध्यक्ष *सुलोचना धनावत* ने अपनी अभिव्यक्ति में *अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार्य दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया दुनियाभर में 9 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस को मनाते हुए सभी सरकारी, प्राइवेट, गैरसरकारी सस्थाएं एवं नागरिक संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता से लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते हैं।भ्रष्टाचार के खिलाफ संपूर्ण राष्ट्र एवं दुनिया का इस जंग में शामिल होना एक शुभ घटना कही जा सकती है, क्योंकि भ्रष्टाचार आज किसी एक देश की नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की समस्या है।जैसे-जैसे इस दिवस को मनाने की सार्थकता सफलता की ओर बढ़ी, वैसे-वैसे मेरे मन में एक शंका जोर पकड़ती जा रही है कि एक शुभ शुरुआत का असर बेअसर न हो जाए, क्योंकि यह समस्या कम होने की बजाय दिनोदिन बढ़ती जा रही है। मेरी यह शंका बेवजह भी नहीं है, क्योंकि यह जंग उन भ्रष्टाचारियों से है, जो एक बड़ी ताकत बन चुके हैं। असल में भ्रष्टाचार से लड़ना एक बड़ी चुनौती है, उसके विरुद्ध जनसमर्थन तैयार किया जाना जरूरी है, सभी गैरराजनीतिक एवं राजनीतिक शक्तियों को उसमें सहयोग देना चाहिए।
सरिया इकाई की अध्यक्षा *डिंपल अग्रवाल* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया भ्रष्टाचार क्या है? सार्वजनिक जीवन में स्वीकृत मूल्यों के विरुद्ध आचरण को भ्रष्ट आचरण समझा जाता है। आम जनजीवन में इसे आर्थिक अपराधों से जोड़ा जाता है। भ्रष्टाचार में मुख्य हैं- घूस (रिश्वत), चुनाव में धांधली, सेक्स के बदले पक्षपात, हफ्ता वसूली, जबरन चंदा लेना, अपने विरोधियों को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, न्यायाधीशों द्वारा गलत या पक्षपातपूर्ण निर्णय, ब्लैकमेल करना, टैक्स चोरी, झूठी गवाही, झूठा मुकदमा, परीक्षा में नकल, परीक्षार्थी का गलत मूल्यांकन (सही उत्तर पर अंक न देना और गलत, अलिखित उत्तरों पर भी अंक दे देना), पैसे लेकर संसद में प्रश्न पूछना, पैसे लेकर वोट देना, वोट के लिए पैसा और शराब आदि बांटना, पैसे लेकर रिपोर्ट छापना, अपने कार्यों को करवाने के लिए नकद राशि देना, विभिन्न पुरस्कारों के लिए चयनित लोगों में पक्षपात करना आदि। भारत में भ्रष्टाचार की समस्या इतनी उग्र है कि हर व्यक्ति इससे पीड़ित एवं प्रताड़ित है।आमतौर पर सरकारी सत्ता और संसाधनों के निजी फायदे के लिए किए जाने वाले बेजा इस्तेमाल को भ्रष्टाचार की संज्ञा दी जाती है। एक दूसरी और अधिक व्यापक परिभाषा यह है कि निजी या सार्वजनिक जीवन के किसी भी स्थापित और स्वीकार्य मानक का चोरी-छिपे उल्लंघन भ्रष्टाचार है। विभिन्न मानकों और देशकाल के हिसाब से भी इसमें तब्दीलियां होती रहती हैं। मसलन, भारत में रक्षा सौदोंओ में कमीशन खाना अवैध है इसलिए इसे भ्रष्टाचार और राष्ट्रविरोधी कृत्य मानकर घोटाले की संज्ञा दी जाती है।
बरद्वार इकाई की अध्यक्षा *उषा कलानोरिया* ने *होमी व्यारावाला* जन्म तिथि पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया होमी व्यारावाला को भारत की पहली महिला फोटो पत्रकार माना जाता है।होमी अपने लोकप्रिय उपनाम “डालडा 13” से मशहूर रही हैं। 1930 में बतौर छायाकार अपनी करियर शुरू करने के बाद होमी 1970 में स्वेच्छा से सेवानिवृत्त हो गईं। होमी को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों को देखते हुए 2011 में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान *पद्म विभूषण* से सम्मानित किया गया।
*राखी अग्रवाल* ने *राव तुलाराम सिंह ने जन्म तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया राव तुलाराम सिंह 1857 का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्हे हरियाणा राज्य में ” राज नायक” माना जाता है। विद्रोह काल मे, हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम इलाके से सम्पूर्ण बिटिश हुकूमत को अस्थायी रूप से उखाड़ फेंकने तथा दिल्ली के ऐतिहासिक शहर में विद्रोही सैनिको की, सैन्य बल, धन व युद्ध सामाग्री से सहता प्रदान करने का श्रेय राव तुलाराम को जाता है।
*उमा बंसल महासचिव* ने आज के विशेष समाचार बता सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित किया। सभी सदस्यों को उनकी उपस्तिथि अभिव्यक्ति और भजन प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
*डॉ अनीता अग्रवाल* ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सीडीएस *जनरल विपिन रावत* की हेलीकॉप्टर हादसे में हुई माउथ को राष्ट्रीय क्षति बता उनके कार्यों के बारे में मंच को बता दो मिनट कौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति मंत्र द्वारा कार्यक्रम समापन की
प्रेमलता गोयल, भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, गिरिजा गोयल, रेखा गर्ग, नंदिनी चौधरी, सुशीला अग्रवाल, विजया डालमिया, कुसुम अग्रवाल, रखी गर्ग, रेखा गर्ग, रंजना गर्ग, उषा कलानोरिया, गिरिजा गोयल, कुसुम अग्रवाल, निशा गोयल, उषा कलानोरिया, नंदिनी चौधरी, पुष्पा अग्रवाल, सुलोचना धनावत, उमा बंसल, प्रेमलता गोयल, सुशीला अग्रवाल, विजया डालमिया, रेखा गर्ग, वंदना अग्रवाल ने अपनी अभिव्यक्ति, प्रस्तुति और भजन प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
