अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत पौने बारह माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 15 जनवरी 2022 वार को दोपहर 3 बजे से गूगल मीट पर *सेना दिवस, मकर संक्रांति, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह,10 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस, भारतीय सशस्त्र वयोवृद्ध दिवस, अभिनेत्री भानुप्रिया, मायावती जन्म तिथि* और *गुलजारीलाल नंदा, तपन सिन्हा, जयशंकर प्रसाद* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

*संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो बुलंद हौसले राष्ट्र प्रेम की भावना से अनुकूल परिस्थिति का निर्माण संभव है~ सुमित हरित असिस्टेंट सी कमांडेंट*
*शहिदो को राष्ट्र गान से सम्मान व दी मिनट के मौन से श्रद्धांजलि अर्पित~सेवानिर्वित कमाण्डंट श्री जे के शर्मा फरीदाबाद*

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत पौने बारह माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 15 जनवरी 2022 वार को दोपहर 3 बजे से गूगल मीट पर *सेना दिवस, मकर संक्रांति, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह,10 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस, भारतीय सशस्त्र वयोवृद्ध दिवस, अभिनेत्री भानुप्रिया, मायावती जन्म तिथि* और *गुलजारीलाल नंदा, तपन सिन्हा, जयशंकर प्रसाद* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

कार्यक्रम की संयोजिका और संचालिका *डॉ अनीता अग्रवाल* ने कार्यक्रम का श्री गणेश अपने निवास स्थान पर भगवान विष्णु के छायाचित्र पर रोली अक्षत का तिलक लगा श्री फल चढ़ा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना व मंत्रोचार से दीप प्रज्वलित किया। *नंदिनी चौधरी* ने गणेश भजन, *उषा कलानोरिया* ने पितरों की वंदना, *सुलोचना धनावत* ने गुरु वंदना प्रस्तुत किया *डिंपल अग्रवाल और प्रतिमा गुप्ता* ने अतिथियों को तिलक लगा, श्री फल और तुलसी पौध भेट कर स्वागत गीत गया *पुष्पा अग्रवाल और पूजा अग्रवाल* ने अतिथियों का संक्षिप्त जीवन परिचय सभी के सम्मुख प्रेषित कर अतिथियों को बारी बारी से उनके उद्बोधन के लिए बुलाया। *भगवती अग्रवाल और उमा बंसल* ने आभार व्यक्त कर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष *नेशनल कैडेट कोर्स नेवल विंग से 1996 में सेवानिर्वित कमाण्डंट श्री जे के शर्मा फरीदाबाद* ने *राष्ट्रीय सेना दिवस* पर अपने वक्तत्व में बताया वे 1962 से देश की सेवा के लिए कार्यरत रहे उन्होंने बताया सैनिकों की वीरता को सम्मानित करने के लिए 16-दिसम्बर को विजय दिवस मनाया जाता है इस दिन भारत ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत प्राप्त की थी। सन 2021 को 50 साल पुरे हुए भारत की पाकिस्तान पर विजय को। 1971 मे भारत पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तानी जनरल नियाजी ने भारतीय जनरल अरोड़ा के सामने अपने एक लाख सैनिकों के साथ आत्म समर्पण किया था व पूर्वी पाकिस्तान के अलग होने पर बंगलादेश का निर्माण हुआ।
15 जनवरी एक ऐसा दिन है, जब भारत की सेना ब्रिटेन से अपनी आजादी का जश्‍न मनाती है। इस दिन 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा भारतीय सेना की कमान संभाली थी. करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से ये जिम्मेदारी ले बखूबी निभाई थी।
*सेना दिवस के अवसर पर उन्होंने थल सेना की वीरता अदम्य साहस और शौर्य की कुर्बानी* की दास्तां, अदम्य साहस और वीरता के कई किस्से सुनाए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता *सुमित हरित असिस्टेंट कमाण्डंट, सशस्त्र सीमा बल वर्तमान में भारत- नेपाल सीमा, उत्तर प्रदेश में कार्यरत* ने *सेना दिवस और सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया देश करोना महामारी से लड़ रहहाई ऐसे में सभी मास्क अवश्य लगा सभी गाइड लाइंस का पालन कर अपने आपको देश का सैनिक माने और इस अनिश्चितता के संकट से युद्ध कर इसे विराम देने में देश भक्ति दिखाए।
हम सभी को चाहे विचार कितने भी भिन्न हो अपने आचरण, विचार और कार्य सिर्फ देश हित के लिए ही होने चाहिए। संकट कितना भी बड़ा क्यों हो हमे शिकायत न कर हिम्मत से काम ले बुलंद हौसलों से उबरकर बेहतर स्तिथि निर्माण करना होना चाहिए।
उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया उनका सभी सेना के लोगो का कार्य चौबीसों घंटे देश देश के नागरिकों की तरक्की सुरक्षा के लिए रहते हैं।
उन्होंने आहवान किया की सभी प्राण ले की अपने और अपनी औलाद को सच्ची देश प्रेम की भावना से हमेशा ओत प्रोत रखेगे, समाज सेवा, राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रह हमेशा राष्ट्र हित को सर्वोपरी रखेंगे।

विशिष्ट अतिथि *पंडित ईश्वर पाठक ब्रह्मचारी शंकराचार्य मठ जगन्नाथ पुरी के महाराज श्री निश्चलानंद सरस्वती के शिष्य* ने *मकरसंक्रांति पर सतसंग और दान के महत्व* को अपने वक्तत्व में बताते हुए कहा कि सनातन हिंदू प्रणाली में शंकराचार्य महाराज ईश्वरीय कृपा से फलीभूत हो संक्रांति पर गंगासागर के महात्म को बताया और भारत भूमि पर हर उत्सव पर्व त्योहार को हमारे पूर्वजों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से निर्धारित किया था। उन्होंने बताया आज सतसंग जा अपना महात्म है सत का मतलब अपने आपको पहचानना और संग का मतलब अपने शरीर को स्वस्थ रूप में साथ में लेकर चलना। अपने को पहचानना की हम ईश्वर का प्रतिरूप है। मात्र शक्ति ही संसार की जननी है उन्होंने ही पुरुष को जन्म दिया है वे पूजनीय है।मां के भाव से उत्पन्न मानव को मानवता की सीमा में रह संपूर्ण मानव जाति के सम्मान सुख के लिए संलग्न रहना चाहिए। उन्होंने कहा हम जब सभी को सम्मान देगे तो हमे स्वयं ही सम्मान की प्राप्ति होगी।देवता भी अपने देवीय गुणों अच्छे कार्य के कारण देवता बन पूजे जा रहे है। कपिल हनुमान जी भी अपने निष्काम सेवा कार्यों भाव के कारण ही विश्व में महान रूप में सर्वाधिक पूजनीय है। हम सभी को अपने स्नेह से सभी दुराचार को समाप्त कर समाज सेवा करना होगा मानवता की एक नई मिसाल कायम करनी होगी तभी हम मकर संक्रांति पर्व को सच्चे मायने में माना पाएंगे।

विशिष्ट अतिथि *नंदिनी चौधरी सिंगापुर* ने *राष्ट्रीय सेना दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया भारतीय सशस्‍त्र सेनाएँ भारत की तथा इसके प्रत्‍येक भाग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी हैं। भारतीय शस्‍त्र सेनाओं की सर्वोच्‍च कमान भारत के राष्‍ट्रपति के पास है। भारतीय सेना के प्रमुख कमांडर भारत के राष्ट्रपति हैं। राष्‍ट्र की रक्षा का दायित्‍व मंत्रिमंडल के पास होता है।

विशिष्ट अतिथि *पूजा अग्रवाल बैंगलोर* ने *राजनीतिज्ञ मायावती जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया *मायावती* (जन्मः भारांग पौष 25, 1877 / ग्रेगोरी कैलेण्डर: जनवरी 15, 1956;) एक भारतीय राजनीतिज्ञ है, और चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही है वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष है, जो भारतीय समाज के सबसे कमजोर वर्गों – बहुजनों या अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग और पान्थिक अल्पसंख्यकों के जीवन में सुधार के लिए सामाजिक परिवर्तन के एक मंच पर केन्द्रित है।

सरिया इकाई की अध्यक्षा *डिंपल अग्रवाल* ने *दस दिवसीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और विश्व युवा दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति बड़े सरल शब्दो में रख *अभिनेत्री भानुप्रिया जन्म दिवस* पर बताया भानुप्रिया (जन्म: 15 जनवरी 1966 हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं।उनकी कुछ फिल्मे है भाभी, दलपति पदमा , ज़हरीले सीमा, गरीबों का दाता , दाव पेच इंस्पेक्टर सुनीता वर्मा , सूर्या , तमाचा सीमा, मर मिटेंगे , खुदगर्ज़ जया सक्सेना, इंसाफ की पुकार आदि।

*प्रतिमा गुप्ता भाटापारा* ने सेना दिवस पर राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत कविता गायन प्रस्तुत किया।

विशिष्ट अतिथि *यशोदा गुप्ता कटनी मध्यप्रदेश* ने *सेना दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया भारतीय सेना के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने वाले पहले भारतीय 1949 में जनरल केएम करियप्पा थे। इस खुशी में 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।

*वरिष्ट सदस्या सुलोचना धनावत* ने *जयशंकर प्रसाद* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया जयशंकर प्रसाद के बारे में बताता वे हिन्दी कवि, नाटककार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा निबन्ध-लेखक थे। वे हिन्दी के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं। उन्होंने हिन्दी काव्य में एक तरह से छायावाद की स्थापना की जिसके द्वारा खड़ीबोली के काव्य में न केवल कमनीय माधुर्य की रससिद्ध धारा प्रवाहित हुई, बल्कि जीवन के सूक्ष्म एवं व्यापक आयामों के चित्रण की शक्ति भी संचित हुई और कामायनी तक पहुँचकर वह काव्य प्रेरक शक्तिकाव्य के रूप में भी प्रतिष्ठित हो गया। बाद के, प्रगतिशील एवं नयी कविता दोनों धाराओं के, प्रमुख आलोचकों ने उसकी इस शक्तिमत्ता को स्वीकृति दी। इसका एक अतिरिक्त प्रभाव यह भी हुआ कि ‘खड़ीबोली’ हिन्दी काव्य की निर्विवाद सिद्ध भाषा बन गयी।

रायपुर इकाई की अध्यक्ष *पुष्पा अग्रवाल* ने *गुलजारीलाल नन्दा पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया नंदा जी (4 जुलाई 1898 – 15 जनवरी 1998) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उनका जन्म सियालकोट, पंजाब, पाकिस्तान में हुआ था। वे १९६४ में प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मृत्युपश्चात् भारत के प्रधानमंत्री बने। कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित गुलज़ारी लाल नंदा प्रथम बार पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद 1964 में कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाए गए। दूसरी बार लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद 1966 में यह कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने। इनका कार्यकाल दोनों बार उसी समय तक सीमित रहा जब तक की कांग्रेस पार्टी ने अपने नए नेता का चयन नहीं कर लिया।

कोरबा इकाई की अध्यक्षा *भगवती अग्रवाल* ने *तपन सिन्हा पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया तपन (२ अक्टूबर १९२४ – १५ जनवरी २००९) बाङ्ला सिनेमा एवं हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक थे। इन्हें २००६ का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी मिला था। तपन सिन्हा की फिल्में भारत के अलावा बर्लिन, वेनिस, लंदन, मास्को जैसे अंतरराष्ट्रीय ‍फिल्म समारोहों में भी सराही गई थीं।

*उषा कलानोरिया अध्यक्ष बाराद्वार इकाई* ने सड़क सुरक्षा सप्ताह पर अपने उद्बोधन में सफल यातायात के नियमों पर प्रकाश डाल उसका पालन कर स्वयं और सभी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।

*उमा बंसल महासचिव कोरबा* ने आज के इतिहास की कुछ मुख्य घटनाओं पर प्रकाश डाला।

*प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष अंबिकापुर* ने आज के इतिहास की मुख्य घटनाओं पर प्रकाश डाला।

रायपुर इकाई की अध्यक्षा *श्रीमती शीतल लाठ* ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सभी अतिथियों को सम्मानित किया।

*हेमलता बंसल कोषाध्यक्ष* शक्ति ने सभी की उपस्तिथि, प्रस्तुति, अभिव्यक्ति के लिए आभार व्यक्त किया। विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ किया।

*सभी सदस्यो* ने देश की रक्षा के लिए सभी शाहिद के सम्मान के लिए राष्ट्र गान किया और दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जेके शर्मा, निशा शर्मा, सुमित हरित, ईश्वर पाठक, नंदिनी चौधरी, कमलेश बोंदिया, पूजा अग्रवाल, हेमलता मित्तल, हेमलता बंसल, कीर्ति अग्रवाल, राजकुमारी गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, रेखा गर्ग, लक्ष्मी गोयल, पूनम गोयल, सीमा गुप्ता, भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, सुलोचना धनावत, पुष्पा अग्रवाल, उषा कलानोरिया, निशा गोयल, संगीता चौधरी, गिरिजा गोयल, प्रेमलता गोयल, शारदा वसावतिया, सरला लोहिया,वंदना अग्रवाल, गिरिजा गोयल, संगीता चौधरी ने अपनी उपस्तिथि, अभिव्यक्ति, प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।