अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत पौने बारह माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में आजादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर 17/1/2022 मंगलवार को दोपहर 3 बजे से गूगल मीट पर *राष्ट्रीय पोलियो दिवस, करोना की तीसरी लहर से सुरक्षा, दस दिवसीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, परशुराम आप्टे, गोविंद रानाडे, अपर्णा पोपट, आचार्य देवब्रत, अरीफोहमा खान, वीर बहादुर सिंह,मोहमद अली, मनीषा लांबा, विनोद काम्बली जन्म जयंती* और *कुंदनलाल शाह सहगल, सदात हसन मंटो, डॉ लक्ष्मी नारायण साहू, एन टी रामाराव, लौंगजम थंबे सिंह, हरिवंश राय बच्चन पुण्य तिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।
कार्यक्रम का श्री गणेश डॉ अनीता अग्रवाल ने अपने निवास स्थान पर भगवान हनुमान के छाया चित्र पर पुष्पार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। नंदिनी ने गणेश वंदना, उषा ने पितरों का भजन, यशोदा ने गुरु वंदना प्रस्तुत किया।पूजा ने अतिथियों का संक्षिप्त जीवन परिचय प्रस्तुत कर उनका डिजिटल मंच से श्रीफल,मनी प्लांट का पौधा भेट कर स्वागत कर उनके उद्बोधन के लिए बारी बारी से आमंत्रित किया।
मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता *डॉक्टर जीत पटेल शासकीय महाविद्यालय फिजिशियन सरिया* ने अपने वक्तत्व में बताया *पोलियो* भारत में 2011 से एक भी कैसे नही मिले।पोलियो में वायरस अटैक कर मास पेशियों और हड्डी में असर कर विकलांगता उत्तपान्न करता है।इसका सिर्फ फिजियोथेरेपी से काफी हद तक इलाज किया जाता है।
उन्होंने आपने वक्तत्व में आगे *करोना के तीसरे लहर* के बारे में बताया ये ज्यादा गंभीर नहीं है सिर्फ सकारात्मक सोच रख, नियमित जीवन शैली का पालन रख, इम्यूनिटी की स्ट्रॉन्ग रख ,साफ सफाई का ध्यान अगर देते है तो करोना का प्रभाव नहीं होता है।रोज विटीन सी सप्ताह में जिंक की गोली लेना चाहिए।पर्याप्त पानी पीना, 7 से 8 घंटे की नींद लेना ही s आठ रहने की ए शानी है।अगर घरसे बाहर जा रहे है तो मास्क लगा, सैनिटाइजर इस्तेमाल कर सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य है अगर हम ये गाइड लाइन जा पालन करते है तो स्वयं के साथ साथ सभी को सुरक्षित रख करोना के कोहराम से बच सकते है।
अपने वक्तत्व के बाद उन्होंने *प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम* में सभी सदस्यो के प्रश्नों के उत्तर बड़े सरल शब्दों में संतुष्टि तक दिया।
विशिष्ट अतिथि *लीना पटेल सरिया* ने अपने उद्बोधन में दस दिवसीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया सभी जन्म से ही कलाकार होते है हंसना, रोना सभी अदाएं है ।कुछ लोग अपनी कला को निखार ड्रामा, फिल्म, नाटक आदि में प्रस्तुत कर कलाकार रूप में सभी के सुख रखते है।नाटक के समय वे अपने किरदार में खो कर असलियत में हो रहा है प्रस्तुत करते है।
विशिष्ट अतिथि *नंदिनी चौधरी* सिंगापुर ने प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और *गायक कुंदन लाल सहगल* की पुण्य तिथि पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया कुन्दन लाल सहगल (११ अप्रैल, १९०४ – १८ जनवरी, १९४७) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध गायक-अभिनेता थे। इन्हें हिंदी फिल्म उद्योग जो तत्कालीन समय के दौरान कोलकाता में केंद्रित था, का पहला सुपरस्टार माना जाता था। वर्ष २०१८ में उनके ११४वें जन्मदिन के अवसर को गूगल ने डूडल बना कर मनाया।
विशिष्ट अतिथि *सुशीला अग्रवाल शांतिनिकेतन कोलकाता* ने उर्दू के प्रसिद्ध कवि और लेखक *सदात हसन मंटो* की पुण्य तिथि पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया सआदत हसन मंटो (11 मई 1912 – 18 जनवरी 1955) उर्दू लेखक थे, जो अपनी लघु कथाओं, बू, खोल दो, ठंडा गोश्त और चर्चित टोबा टेकसिंह के लिए प्रसिद्ध हुए।कहानीकार होने के साथ-साथ वे फिल्म और रेडिया पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे। अपने छोटे से जीवनकाल में उन्होंने बाइस लघु कथा संग्रह, एक उपन्यास, रेडियो नाटक के पांच संग्रह, रचनाओं के तीन संग्रह और व्यक्तिगत रेखाचित्र के दो संग्रह प्रकाशित किए।
विशिष्ट अतिथि *विजया डालमिया हैदराबाद* ने उड़ीसा के सार्वजनिक कार्यकर्ता और समाजसेवी *लक्ष्मी नारायण साहू* पुण्य तिथि पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया डॉ लक्ष्मीनारायण साहू (३ अक्टूबर १८९० – १८ जनवरी १९६३) ओडिशा के एक प्रसिद्ध लेखक, कवि, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, इतिहासकार, और राजनीतिज्ञ थे।साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए १९५५ में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
विशिष्ट अतिथि *पूजा अग्रवाल बैंगलोर* ने अभिनेता और राजनीतिज्ञ *एनटी रामाराव* पुण्य तिथि पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया नन्दमूरि तारक रामाराव ( एन.टी. रामा राव (२८ मई १९२३ – १८ जनवरी १९९६) फिल्मी अभिनेता, निर्देशक, निर्माता एवं राजनेता थे। उन्होने तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें एनटीआर के उपनाम से प्राय: जाना जाता है।
विशिष्ट अतिथि *यशोदा गुप्ता कटनी मध्यप्रदेश* ने हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध लेखक और कवि *हरिवंशराय बच्चन पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया हरिवंश राय बच्चन (27 नवम्बर 1907 – 18 जनवरी 2003) हिन्दी भाषा के एक कवि और लेखक थे। वे हिन्दी कविता के उत्तर छायावाद काल के प्रमुख कवियों में से एक हैं। उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति मधुशाला है। भारतीय फिल्म उद्योग के प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके सुपुत्र हैं। उनकी मृत्यु 18 जनवरी 2003 में सांस की बीमारी के वजह से मुम्बई में हुई थी।
विशिष्ट अतिथि *कमलेश बोंदिया झारखंड* ने *लोंगजम थंबो सिंह पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया थंबो सिंह (मृत्यु- 18 जनवरी, 1978) भारतीय राज्य मणिपुर के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे। वह मणिपुर यूनाइटेड फ्रन्ट के राजनेता था। लोंगजम थंबो सिंह 13 अक्टूबर, 1967 से 24 अक्टूबर, 1967 तक मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे। वह अल्पसमय (मात्र 12 दिन) तक ही मणिपुर के मुख्यमंत्री रह सके।
विशिष्ट अतिथि *प्रतिभा गुप्ता भाटापारा* ने *बलवंत परशुराम (बाल) आप्टे जन्म तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन में रीढ़ की भूमिका निभाने वाले बलवंत परशुराम (बाल) आप्टे का जन्म 18 जनवरी, 1939 को पुणे के पास क्रांतिवीर राजगुरु के जन्म से धन्य होने वाले राजगुरुनगर में हुआ था।
*पुष्पा अग्रवाल* अध्यक्ष रायपुर इकाई ने *गोविंद रानाडे जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया सामान्यतः नेता या बड़े लोग दूसरों को तो अनुशासन की शिक्षा देते हैं; पर वे स्वयं इसका पालन नहीं करते। वे सोचते हैं कि अनुशासन का पालन करना दूसरों का काम है और वे इससे ऊपर हैं; पर 18 जनवरी, 1842 को महाराष्ट्र के एक गाँव निफड़ में जन्मे श्री महादेव गोविन्द रानाडे इसके अपवाद थे। उन्होंने भारत की स्वतन्त्रता के आन्दोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके साथ ही समाज सुधार उनकी चिन्ता का मुख्य विषय था।
*भगवती अग्रवाल* अध्यक्ष कोरबा इकाई ने *अपर्णा पोपट जन्म तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया अपर्णा पोपट (जन्म- 18 जनवरी, 1978, मुम्बई, महाराष्ट्र) भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। वह लगातार 8 वर्षों तक राष्ट्रीय महिला चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने 1998 में फ्रेंच ओपन में महिलाओं का एकल खिताब जीता है। उन्हें 2005 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। ‘अपर्णा पोपट’ को देश की अति श्रेष्ठ शटलर माना जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर ख्याति पाई है।
*डिंपल अग्रवाल* अध्यक्ष सरिया इकाई ने *आचार्य देवव्रत जन्म तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया आचार्य देवव्रत का जन्म 18 जनवरी, 1959 को पानीपत जिले के समालखा कसबे के पावटी गांव में हुआ। पिछले चार दशकों से उनका घर कुरुक्षेत्र में है और वे लंबे समय तक कुरुक्षेत्र गुरुकुल के प्राचार्य रहे हैं। जीरो बजट खेती, गो संवर्धन और आर्य समाज की गतिविधियों के अलावा आरएसएस से जुड़े भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रहते हुए कई आंदोलनों में सक्रिय रह चुके हैं। उनकी बड़ी भूमिका 13 अप्रैल, 1913 को स्वामी श्रद्धानंद द्वारा स्थापित कुरुक्षेत्र गुरुकुल को बुलंदियों तक पहुंचाने में रही है।
आर्य समाज के साथ जुड़े रहे आचार्य देवव्रत ने इससे पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गुरुकुल के प्रधानाचार्य के तौर पर सेवाएं दी हैं। हिंदी में पोस्ट ग्रैजुएट देवव्रत जी को अकादमिक एवं प्रशासनिक कार्यों में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्हें विश्व भर में भारतीय संस्कृति एवं वैदिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार की दिशा में काम करने और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।
*उषा कलानोरिया* अध्यक्ष बाराद्वार इकाई ने *आरिफ़ मोहम्मद ख़ान जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया आरिफ़ मोहम्मद ख़ान (जन्म- 18 जनवरी, 1951, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) भारतीय राजनीतिज्ञ और केरल के राज्यपाल हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं।
वरिष्ट सदस्या *सुलोचना धनावत* ने *वीर बहादुर सिंह* जन्म जयंती पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया वीर बहादुर सिंह (जन्म- 18 जनवरी, 1935, गोरखपुर; मृत्यु- 30 मई, 1989, फ़्राँस) भारतीय राजनेता तथा राजनीतिज्ञ थे। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे।
*वंदना अग्रवाल* ने *गोविंद रानाडे जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया महादेव गोविन्द रानाडे (जन्म- 18 जनवरी, 1842; मृत्यु- 16 जनवरी, 1901) भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान् और न्यायविद थे। उन्हें “महाराष्ट्र का सुकरात” कहा जाता है। रानाडे ने समाज सुधार के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। प्रार्थना समाज, आर्य समाज और ब्रह्म समाज का इनके जीवन पर बहुत प्रभाव था। गोविंद रानाडे ‘दक्कन एजुकेशनल सोसायटी’ के संस्थापकों में से एक थे। इन्होंने ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ की स्थापना का भी समर्थन किया था। रानाडे स्वदेशी के समर्थक और देश में ही निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करने के पक्षधर थे।
*राजकुमारी गुप्ता रायपुर* ने *मोहमद अली जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया मुहम्मद अली (जन्म :कैसियस मर्सलास क्ले, जूनियर; 17 जनवरी, 1942 – 3 जून, 2016) पूर्व अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज थे, जिन्हें खेल इतिहास में दुनिया का सबसे बड़ा हेवीवेट मुक्केबाज कहा जाता है। अली 3 बार हेवीवेट चैम्पियन रहे हैं उन्हें बीबीसी से स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द सेंचुरी तथा स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड द्वारा स्पोर्ट्समैन ऑफ द सेंचुरी का सम्मान मिल चुका है। अखाड़े में अली अपने फुटवर्क और मुक्के के लिए जाने जाते थे।
*गिरिजा गोयल लैलूंगा* ने *मनीषा लांबा जन्म तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया मिनीषा लाम्बा (जन्म १८ जनवरी १९८५) एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कॉर्पोरेट, रॉकी: द रेबेल, अन्थोनी कौन है, हनीमून ट्रेवेल्स प्राइवेट लिमिटेड, अनामिका, शौर्य और दस कहानियाँ में सह सह-अदाकारा की भूमिका निभाई। उन्होंने मैक्सिम इण्डिया के लिए चित्र भी निकलवाया।लाम्बा फिलहाल शिरीष कुंदर की जोकर में श्रेयस तलपदे के साथ भूमिका अदा करेंगी।
*कीर्ति अग्रवाल* ने *विनोद गणपत काम्बली जन्मदिन* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया विनोद गणपत काम्बली (उच्चारण सहायता·सूचना (जन्म 18 जनवरी 1972, मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत) पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिए मध्यक्रम बलेबाज़ के लिए और समान रूप से मुम्बई और बोलांड, दक्षिण अफ़्रीका के लिए खेलते थे।वो मसहूर क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त हैं।वर्तमान में वो विभिन्न टेलीविजन चैनलों पर क्रिकेट विशेषज्ञ और टीकाकार के रूप में दिखाई देते हैं। उन्हें विभिन्न रियलिटी शोज में भी देखा जाता है।
*उमा बंसल महासचिव कोरबा और प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष अंबिकापुर* ने 18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ पर प्रकाश डाला।
2020 – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गये। उन्होंने विपक्षी बीवीपी राव को 34-18 वोटों के अंतर से हराया।
2009 -‘द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग’ ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
सौरभ गांगुली को ‘बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन’ ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
2008 – जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
पाकिस्तान के हिंसा प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के उग्रवादी नेताओं ने अपने समर्थकों से राजधानी इस्लामाबाद पर कब्ज़ा करने का आहवान किया। दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।
2007 – विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।
2005 -सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
2004 – भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
2003 – लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी, कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
1997 – ‘नफीसा जोसेफ़’ ‘मिस इंडिया’ बनीं।
1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1960 – अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
1959 – महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ी।
1951 – नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1930 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1919 – ‘बेंटले मोटर्स लिमिटेड’ की स्थापना हुई।
1896 – ‘एक्सरे मशीन’ का पहला प्रदर्शन किया गया।
*शीतल लाठ* अध्यक्ष बिलासपुर इकाई ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेट कर सम्मानित किया।
*हेमलता बंसल कोषाध्यक्ष शक्ति* ने सभी अतिथियों और सदस्यों को उनकी उपस्तिथि अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
*डॉ अनीता अग्रवाल* ने संपूर्ण विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम में डॉक्टर जीत पटेल, लीना पटेल, भगवती अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, विजया डालमिया, पूजा अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, नंदिनी चौधरी, गिरिजा गोयल, मंजू गोयल, रेखा गर्ग, प्रतिभा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, यशोदा गुप्ता, निशा गोयल, निमिषा गोयल, गिरिजा गोयल, सरिता गोयल, पूनम गोयल, नंदिनी गोयल, प्रियंका मित्तल, शारदा बसावतीया, सुलोचना धनावत, पुष्पा अग्रवाल, प्रेमलता गोयल, हेमलता बंसल, उमा बंसल, वंदना अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, गंगा अग्रवाल, पार्वती अग्रवाल, हेमलता बंसल, सिया अग्रवाल, मंजू गोयल, उषा कलानोरिया, वंदना अग्रवाल, कमलेश बोंदिया, पार्वती अग्रवाल व सभी सदस्यो ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
