अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत बारह माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 30/1/2022 रविवार को दोपहर 3 बजे से गूगल मीट पर *शहीद दिवस, महात्मा गांधी पुण्य तिथि और कुष्ठ रोग निवारण दिवस* के उपलक्ष में आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम

*राष्ट्रपति महात्मा गांधी के कार्यों का दैनिक जीवन में अनुसरण करना ही सच्ची देश भक्ति है ~ सीमा भावसिंहका कोलकाता*

*देश भक्ति कविता प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन भगवती प्रथम, महाराष्ट्र की माया ओडिसा की पार्बती द्वितीय, मधु तृतीय*

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत बारह माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 30/1/2022 रविवार को दोपहर 3 बजे से गूगल मीट पर *शहीद दिवस, महात्मा गांधी पुण्य तिथि और कुष्ठ रोग निवारण दिवस* के उपलक्ष में आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

कार्यक्रम की प्रायोजक अध्यक्ष *डॉ अनीता अग्रवाल* ने अपने निवास स्थान पर भगवान सूर्य की वंदना पूजा अर्चना आराधना कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। उन्होंने *राष्ट्र पिता महात्मा गांधी* की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।संक्षिप्त में महात्मा गांधी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया भारत की आजादी अमृत महोत्सव अवसर शाहिद दिवस के उपलक्ष में ऑनलाइन *देश भक्ति कविता प्रस्तुति* प्रतियोगिता का आयोजन किया ।जिसमे सात राज्य और विदेश में भी इस उत्साह को देखा गया।

कार्यक्रम संयोजिका *उषा कलानोरिया* ने *मुख्य अतिथि समाज सेविका सम्माज सुधारक कवियित्री सीमा भावसिंहका कोलकाता* और *श्री गगन मोहंती सीनियर मैनेजर के एस के महानदी पावर प्लांट अकलतरा* का साक्षिप्त जीवन परिचय सभी के समुख रखा उनके स्वागत के बाद उन्हें उनके उद्बोधन के लिए बारी बारी से आमंत्रित किया और *शाहिद दिवस और कुष्ठ निवारण दिवस* पर आयोजित देश भक्ति कविता सुनाई प्रतियोगिता के निर्णायक के लिए निवेदन किया।

*निर्णायक सीमा भावसिंहका कवयित्री समाज सेविका कोलकाता और गगन मोहंती सीनियर मैनेजर पावर प्लांट अकलतरा* ने धैर्य पूर्वक सभी की कविता सुन परिणाम ऑनलाइन घोषित कर सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
*प्रथम* भगवती अग्रवाल
*द्वितीय* माया पटवारी पाचोरा महाराष्ट्र और पार्बती अग्रवाल लाऊ मुंडा उड़ीसा
*तृतीय* मधु मित्तल रायपुर
*विशेष स्थान* आरुषी अग्रवाल और कीर्ति अग्रवाल

विशिष्ट अतिथि *लता मोदी साकोली महाराष्ट्र* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *कुष्ठ रोग निवारण दिवस* महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर इसलिए मनाया जाता है कारण यह रोग भारत सहित संपूर्ण विश्व के पिछड़े हुए देशों के लिए एक ऐसी समस्या है, जो कि लाखों लोगों को दिव्यांग बना देता है, लेकिन पश्चिमी देशों में इस रोग का प्रभाव न के बराबर है। भारत देश में भी इस रोग पर काफी नियंत्रण किया जा चुका है। जिन कुष्ठ रोगियों को समाज धिक्कारता है, उन कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों से हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी काफी स्नेह और सहानुभूति रखते थे, क्योंकि वे जानते थे कि इस रोग के क्या सामाजिक आयाम हैं। इसलिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जीवन में कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की काफी सेवा की और कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काफी प्रयास किए।

विशिष्ट अतिथि *नंदिनी चौधरी सिंगापुर* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया जयशंकर प्रसाद (जन्म: 30 जनवरी, 1889, वाराणसी, उत्तर प्रदेश – मृत्यु: 15 नवम्बर, 1937) हिन्दी नाट्य जगत् और कथा साहित्य में एक विशिष्ट स्थान रखते हैं। कथा साहित्य के क्षेत्र में भी उनकी देन महत्त्वपूर्ण है। भावना-प्रधान कहानी लिखने वालों में जयशंकर प्रसाद अनुपम थे।

विशिष्ट अतिथि *पूजा अग्रवाल बैंगलोर* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया चिदम्बरम सुब्रह्मण्यम ( जन्म- 30 जनवरी, 1910, कोयम्बटूर; मृत्यु- 7 नवम्बर, 2000) भारत में “हरित क्रांति के पिता” कहे जाते हैं। जब भारत को आज़ादी प्राप्त हुई, उस समय देश में खाद्यान्न उत्पादन की स्थिति बड़ी शोचनीय थी। कई स्थानों पर अकाल पड़े। बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा में अनेक लोग भुखमरी के शिकार हुए और काल का ग्रास बन गये। जब सी. सुब्रह्मण्यम को केन्द्र में कृषि मंत्री बनाया गया, तब उन्होंने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएँ क्रियान्वित कीं। उनकी बेहतर कृषि नीतियों के कारण ही 1972 में देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ। सी. सुब्रह्मण्यम की नीतियों और कुशल प्रयासों से ही आज देश खाद्यान्न उत्पादन में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो चुका है।

विशिष्ट अतिथि *शिखा गुप्ता बैंगलोर* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया अमृता शेर-गिल (जन्म: 30 जनवरी, 1913 मृत्यु: 5 दिसम्बर, 1941) ख़ूबसूरत चित्रकारी करने वाले चित्रकारों में से एक थीं। अमृता शेरगिल ने कैनवास पर भारत की एक नई तस्वीर उकेरी। अपनी पेंटिंग्स के बारे में अमृता का कहना था- ‘मैंने भारत की आत्मा को एक नया रूप दिया है। यह परिवर्तन सिर्फ विषय का नहीं, बल्कि तकनीकी भी है।’ अमृता ने इस प्रकार के यथार्थवादी चित्रों की रचना की थी, जिनकी सारे संसार में चर्चा हुई।

*पुष्पा अग्रवाल* अध्यक्ष रायपुर इकाई ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया स्वेन ओलोफ जोआचिम पाल्मे (३० जनवरी १९२७ – २८ फ़रवरी १९८६) एक स्वीडिश राजनीतिज्ञ थे। पाल्मे १९६९ से लेकर १९८६ में उनकी हत्या तक स्वीडिश सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता थे। इस अवधि में वे दो बार स्वीडन के प्रधानमंत्री रहे। पाल्मे की हत्या आधुनिक स्वीडिश इतिहास में अपनी तरह पहली घटना थी, जिसका पूरे स्केनेवेडिया क्षेत्र में गहरा असर पड़ा। वर्ष 1985 में मरणोपरांत जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

*डिंपल अग्रवाल* अध्यक्ष सरिया इकाई ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया प्रकाश केशव जावड़ेकर ( जन्म- 30 जनवरी, 1951, पुणे, महाराष्ट्र) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। इन्हें 2008 में महाराष्ट्र से संसद सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया था। 2014 में वह मध्य प्रदेश से फिर से निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2014 में भारतीय आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद प्रकाश जावड़ेकर को नरेंद्र मोदी द्वारा ‘पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन’ के लिए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया था।

*भगवती अग्रवाल* अध्यक्ष कोरबा इकाई ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म आज के ही दिन हुआ था।उन्होंने उनकी कृतियों पर प्रकाश डाला।

*कुसुम अग्रवाल* ने *अमृता शेरगिल जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया अमृता शेरगिल (1913–1941)हंगरी में जन्मी अमृता शेरगिल पर प्रारंभ में यूरोपीय शैली का बहुत प्रभाव था किंतु बाद में ये भारतीयता की ओर उन्मुख हुईं।
उनके चित्रों में ‘नारी समस्या’ का चित्रण हुआ है।उन्हें प्रीडा काहलो और अंग्रेज़ी कवि बायरन का भारतीय संस्करण कहा गया है।
उनके प्रसिद्ध चित्रों में थ्री वूमैन, यंग वूमैन, हिल वूमैन, ब्राइड टॉयलेट और टू एलीपेंट प्रमुख थे।

*प्रियंका मित्तल* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह के पुण्य तिथि पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया राणा सांगा (महाराणा संग्राम सिंह) (१२ अप्रैल १४८४ – ३० जनवरी १५२८) (राज 1509-1528) उदयपुर में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे तथा राणा रायमल के सबसे छोटे पुत्र थे।

*मौसम मित्तल* ने हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार *माखन लाल चतुर्वेदी* की पुण्य तिथि पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया माखनलाल चतुर्वेदी (४ अप्रैल १८८९-३० जनवरी १९६८) भारत के ख्यातिप्राप्त कवि, लेखक और पत्रकार थे जिनकी रचनाएँ अत्यंत लोकप्रिय हुईं। सरल भाषा और ओजपूर्ण भावनाओं के वे अनूठे हिंदी रचनाकार थे। प्रभा और कर्मवीर जैसे प्रतिष्ठत पत्रों के संपादक के रूप में उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ जोरदार प्रचार किया और नई पीढ़ी का आह्वान किया कि वह गुलामी की जंज़ीरों को तोड़ कर बाहर आए। इसके लिये उन्हें अनेक बार ब्रिटिश साम्राज्य का कोपभाजन बनना पड़ा।वे सच्चे देशप्रमी थे और १९२१-२२ के असहयोग आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए जेल भी गए। उनकी कविताओं में देशप्रेम के साथ-साथ प्रकृति और प्रेम का भी चित्रण हुआ है।

*सीमा* ने *महात्मा गांधी पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया 30 जनवरी 1948 की शाम को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की जान ले ली। विडंबना देखिए कि अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए। वह उस दिन भी रोज की तरह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे। उसी समय गोडसे ने उन्हें बहुत करीब से गोली मारी और साबरमती का संत ‘हे राम’ कहकर दुनिया से विदा हो गया। अपने जीवनकाल में अपने विचारों और सिद्धांतों के कारण चर्चित रहे मोहन दास करमचंद गांधी का नाम उनकी मृत्यु के बाद दुनियाभर में कहीं ज्यादा इज्जत और सम्मान से लिया जाता है।

*प्रीति* ने *शहीद दिवस* के उपलक्ष में अपनी अभिव्यक्ति में बताया 30 जनवरी को गांधी जी की हत्या हुई थी इसलिए इस दिन को भी शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

*कीर्ति अग्रवाल* कोरबा ने *कुष्ठ रोग* के बारे में अपनी अभिव्यक्ति में बताया कोढ़ को ही कुष्ठ रोग कहा जाता है, जो कि एक जीवाणु रोग है। यह एक दीर्घकालिक रोग है, जो कि माइकोबैक्टिरिअम लेप्राई और माइकोबैक्टेरियम लेप्रोमेटॉसिस जैसे जीवाणुओं की वजह से होता है। कुष्ठ रोग के रोगाणु की खोज 1873 में हन्सेन ने की थी, इसलिए कुष्ठ रोग को ‘हन्सेन रोग’ भी कहा जाता है।

*प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष अंबिकापुर* ने आज के इतिहास की कुछ मुख्य घटनाओं पर प्रकाश डाला।
वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई।
2007 – टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।
2008 –
चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।
फीजी में आये उच्च उष्ण कटिबन्धीय तूफान ने भारी तबाही मचायी।
2009- आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची।
2010 – विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर, नंबर एक महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को हराकर तथा लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमशः पुरुष एकल, महिला एकल और मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता।

*शीतल लाठ* अध्यक्ष बिलासपुर इकाई ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

*हेमलता बंसल* कोषाध्यक्ष ने सभी अतिथियों और सदस्यों को उनकी उपस्तिथि अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

*उमा बंसल* महासचिव कोरबा ने शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।

कार्यक्रम में भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, आरुषी अग्रवाल, आदित्य राज अग्रवाल, पार्बती अग्रवाल, सबिता अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, मौसम मित्तल, प्रियंका मित्तल, हेमलता मित्तल, प्रतिमा गुप्ता, शिवानी अग्रवाल, राजकुमारी गुप्ता, यशोदा गुप्ता, शिखा गुप्ता, निशा गोयल, निमिषा गोयल, मधु मित्तल, पिंकी अग्रवाल, लाता मोदी, तारा देवी बेरीवाल, सीमा , उषा कलानोरिया, उमा बंसल व समस्त सदस्यो ने अपनी अभिव्यक्ति और प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।