अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 29/1/2022 शनिवार को दोपहर 3 बजे से गूगल मीट पर द्वादसी पर भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की श्रृंखला में 29/1/2022 शनिवार को दोपहर 3 बजे से गूगल मीट पर द्वादसी पर भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का श्री गणेश डॉ अनीता अग्रवाल ने अपने निवास स्थान पर भगवान विष्णु के छायाचित्र पर रोली अक्षत का तिलक लगा श्री फल चढ़ा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना आरती आराधना से किया।
यशोदा गुप्ता ने गणेश वंदना, उषा कलानोरिया ने पितरों का भजन, मधु मित्तल ने गुरु वंदना प्रस्तुति दी।
सभी सदस्यो ने भजन प्रस्तुति से पूरा डिजिटल मंच कृष्णमय कर दिया।

मुख्य अतिथि *नंदिनी चौधरी सिंगापुर* ने द्वादसी का महत्व बता भजन प्रस्तुति से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

विशिष्ट अतिथि *विजया डालमिया* हैदराबाद ने *राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्म तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्म- 29 जनवरी, 1970, जैसलमेर, राजस्थान) भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ हैं। अगस्त 2004 में होने वाले एथेंस ओलंपिक में 17 अगस्त को एक नए खिलाड़ी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया था, उसने आज़ाद भारत को पहला ओलंपिक रजत पदक दिलाया। किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में मिलने वाला रजत पदक भारत को राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की बंदूक से मिला। स्वतंत्र भारत में भारत को प्रथम रजत पदक स्वतंत्रता के 57 वर्ष पश्चात् मिला था। उनसे पहले ब्रितानी मूल के भारत में जन्मे नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में दो रजत पदक जीते थे।

विशिष्ट अतिथि *सुशीला अग्रवाल* शांतिनिकेतन कोलकाता ने *जोगेन्द्र नाथ मंडल जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया जोगेन्द्र नाथ मंडल (जन्म- 29 जनवरी, 1904; मृत्यु- 5 अक्टूबर, 1968, पश्चिम बंगाल) पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री और श्रमिक के रूप में सेवा करने वाले विधायक थे। यह राष्ट्रमंडल और कश्मीर मामलों के दूसरे मंत्री थे। जोगेन्द्र नाथ मंडल एक भारतीय और बाद में पाकिस्तानी नेता थे, जो पाकिस्तान में कानून और श्रम के पहले मंत्री थे। 1950 में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री लियाकत अली खान को अपना इस्तीफा देने के बाद जोगेन्द्र नाथ मंडल वापस भारत लौट आये थे, जिसमें पाकिस्तानी प्रशासन के विरोधी हिंदू पूर्वाग्रह का हवाला दिया गया था। उन्होंने अपने इस्तीफे पत्र में सामाजिक अन्याय और गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों के प्रति पक्षपातपूर्ण व्यवहार से संबंधित घटनाओं का उल्लेख किया था।

विशिष्ट अतिथि *पार्बती अग्रवाल लाऊ मुंडा उड़ीसा* ने भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक *स्वामी प्रणबानंद महाराज के जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया स्वामी प्रणवानंद (स्वामी प्रनवानंद ) जिन्हें युगाचार्य श्रीमत स्वामी प्रणवानंद जी महाराज के नाम से भी जाना जाता है, (29 जनवरी 1896 – 8 जनवरी 1941) एक हिंदू योगी और संत थे जिन्होंने भारत सेवाश्रम नामक एक संगठन की स्थापना की। संघ । उन्हें हिंदू आध्यात्मिकता की प्राचीन परंपराओं के आवश्यक मूल्यों से समझौता किए बिना आधुनिक हिंदू समाज को नए युग में लाने के उनके अग्रणी प्रयासों के लिए याद किया जाता है। स्वामीजी आधुनिक भारत के महानतम आध्यात्मिक नेताओं में से एक थे। राष्ट्रवादी जोश, मातृभूमि के प्रेम को छोड़े बिना सार्वभौमिक प्रेम, सभी मानवता के लिए करुणा और सामाजिक सुधार के अपने संदेश के लिए उन्हें अभी भी बहुत सम्मानित किया जाता है।

विशिष्ट अतिथि *सबिता अग्रवाल सनपुर ओडिसा* ने *अलगू राय शास्त्री जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया अलगू राय शास्त्री ( जन्म २९ जनवरी १९०० ) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता, शिक्षाविद् एवं कानूनविद् थे वे पहली लोकसभा के आजमगढ़ पूर्व से सदस्य थे, जिसे अब घोसी कहा जाता है। वे संविधान सभा के सदस्य थे। वे उत्तर प्रदेश काँग्रेस के प्रेसिडेंट थे। संविधान सभा में उन्होंने अपने वाक-चातुर्य से सबको प्रभावित किया। हिंदी को राजभाषा बनाए जाने के सवाल पर उनकी वक्तृता ने राष्ट्रभाषा के गौरव को स्थापित किया।

विशिष्ट अतिथि *शिखा गुप्ता बैंगलोर* ने *रूसी भाषा,रूस साहित्यकार एंटन चेखव जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया अन्तोन पाव्लाविच चेख़व (29 जनवरी,1860 — 15 जुलाई,1904) रूसी कथाकार और नाटककार थे। अपने छोटे से साहित्यिक जीवन में उन्होंने रूसी भाषा को चार कालजयी नाटक दिए जबकि उनकी कहानियाँ विश्व के समीक्षकों और आलोचकों में बहुत सम्मान के साथ सराही जाती हैं। चेखव अपने साहित्यिक जीवन के दिनों में ज़्यादातर चिकित्सक के व्यवसाय में लगे रहे। वे कहा करते थे कि चिकित्सा मेरी धर्मपत्नी है और साहित्य प्रेमिका।

विशिष्ट अतिथि *यशोदा गुप्ता कटनी मध्यप्रदेश* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया अक्षय बैंसला, छात्र नेता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, उत्तर प्रदेश, भारत का आज के दिन जन्म हुआ था।

विशिष्ट अतिथि *पूजा अग्रवाल बैंगलोर* ने अभिनेत्री *ओपरा विन्फ्रे के जन्म तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया अभिनेत्री ओपरा विन्फ्रे ओपरा विनफ़्रे (जन्म ओर्पाह गैल विनफ्रे (२९ जनवरी १९५४) एक अमरीकी मिडिया उद्योजक, वार्ता शो मेज़बान, अभिनेत्री, निर्माता व लिपिकार है। विनफ़्रे को उनके स्वयं के नाम के कई पुरस्कार विजेता शो के कारण जाना जाता है जो १९८६ से २०११ तक प्रसारित किया गया व इतिहास का सबसे अधिक रेटिंग वाला धारावाहिक बन गया। उन्हें २०वि सदी की अमेरिका की सबसे रइस अफ़्रीकी अमरीकी लिपिकार होने का सम्मान प्राप्त है और एक काल में वे विश्व की अकेली अश्वेत अरबपति थी। कुछ जानकारों के अनुसार वे विश्व की सबसे प्रभावकारी महिलाओं में से एक है।

वरिष्ट सदस्या *सुलोचना धनावत* ने
हिन्दी साहित्यकार और जनवादी *कवि गोरख पाण्डेय पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया गोरख पाण्डेय (1945 – 29 जनवरी 1989भोजपुरी अउरी हिंदी भाषा कऽ एगो कवी रहलें। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के एगो गाँव में जनमल पांडे आपन पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से कइलें।आ बैचारिक रूप से जनसंघर्ष के कवी मानल जालें। हिंदी के आधुनिक कबिता के कुछ बिसिस्ट कवी लोग में इनकरो नाँव लिहल जाला।

*भगवती अग्रवाल* अध्यक्ष कोरबा इकाई *जॉर्ज फ़र्नान्डिस पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया जॉर्ज फ़र्नान्डिस (३ जून १९३० – २९ जनवरी २०१९) एक भारतीय राजनेता थे।वे श्रमिक संगठन के भूतपूर्व नेता, तथा पत्रकार थे। वे राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने समता मंच की स्थापना की। वे भारत के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षा मंत्री, संचारमंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री आदि के रूप में कार्य कर चुके हैं।लंबे समय तक बीमार रहने के बाद उनका निधन २९ जनवरी २०१९ रोज मंगलवार को हो गया। २०२० में इन्हें (मरणोपरांत) पद्म विभूषण दिया गया है।

*उमा बंसल महासचिव कोरबा और प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष अंबिकापुर* ने आज के इतिहास में कुछ मुख्य घटनाओं पर प्रकाश डाला।
1780 – भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में ‘हिकीज बंगाल गजट’ के नाम से प्रकाशित हुआ। ‘हिक्की गजट’ या ‘बंगाल गजट’ या ‘कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर’ का कोलकाता से प्रकाशन हुआ। अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक ‘जेम्स ऑगस्टस हिक्की’ थे।
1939 – रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।
1953 – संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
सहमत हुआ।
1979 – भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
1992 – भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
1993 – किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।
1994 – भारत सरकार ने ‘एयर कार्पोरेशन एक्ट’ 1953 को रद्द किया।
2007 – अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में ‘बिग ब्रदर’ चैम्पियन बनीं।
2008 –
लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र व अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।
आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की।
2009 – फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे। कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने।
2010 – भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।

*शीतल लाठ* अध्यक्ष बिलासपुर इकाई ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

*डिंपल अग्रवाल* अध्यक्ष सरिया इकाई ने सभी अतिथियों और सदस्यों को उनकी उपस्तिथि अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

*हेमलता बंसल कोषाध्यक्ष शक्ति* ने विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम समापन किया।

कार्यक्रम में प्रतिमा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, यशोदा गुप्ता, शिखा गुप्ता, भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, नंदिनी चौधरी, सुशीला अग्रवाल, विजया डालमिया, पूजा अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, आरुषी अग्रवाल, रेखा गर्ग, उषा कलानोरिया, तारा देवी बेरीवाल, मधु मित्तल, निमिषा गोयल, निशा गोयल, माया पटवारी, संगीता चौधरी, पार्बती अग्रवाल, सबिता अग्रवाल, माया पटवारी, पुष्पा अग्रवाल, रेखा गर्ग, प्रियंका मित्तल, कीर्ति अग्रवाल, मौसम अग्रवाल, रश्मि मित्तल, रेखा गर्ग, प्रियंका मित्तल, उमा बंसल, सुलोचना धनावत ने अपनी अभिव्यक्ति से कार्यक्रम को सफल बनाया।