अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत 14 माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की संख्या में  15 मार्च 2022 मंगलवार को गूगल मीट पर भारत की आजादी के 75वें सालगिरह अमृत महोत्सव के उपलक्ष में *विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस* *गुरु हनुमान,भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान, कांशीराम, भारतीय राजनेता, चरणजीत सिंह अटवाल, शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ, अजीत पाल सिंह, भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी, एम. थंबीदुरई, तमिलनाडु के प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, साहिब सिंह वर्मा – भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व तेरहवीं लोक सभा के सांसद, सर अब्दुल कादिर, न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ की जन्म जयंती* और *प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल, प्रसीद गीतकार वर्मा मलिक, स्वतंत्रता सेनानी एवम महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई की पुण्य तिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत 14 माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की संख्या में 15 मार्च 2022 मंगलवार को गूगल मीट पर भारत की आजादी के 75वें सालगिरह अमृत महोत्सव के उपलक्ष में *विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस* *गुरु हनुमान,भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान, कांशीराम, भारतीय राजनेता, चरणजीत सिंह अटवाल, शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ, अजीत पाल सिंह, भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी, एम. थंबीदुरई, तमिलनाडु के प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, साहिब सिंह वर्मा – भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व तेरहवीं लोक सभा के सांसद, सर अब्दुल कादिर, न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ की जन्म जयंती* और *प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल, प्रसीद गीतकार वर्मा मलिक, स्वतंत्रता सेनानी एवम महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई की पुण्य तिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम

कार्यक्रम का *श्री गणेश डिंपल अग्रवाल* कार्यक्रम संयोजिका अध्यक्ष सरिया इकाई ने अपने निवास स्थान पर भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने श्रीफल चढ़ा दीप प्रज्वलित कर किया। लता मोदी साकोली महाराष्ट्र ने गणेश वंदना,पूजा अग्रवाल बैंगलोर ने गणेश वंदना, प्रतिमा गुप्ता में पितरों जी महाराज का भजन एवं निशा गोयल पत्थलगांव ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। डिंपल अग्रवाल ने हनुमान जी की कथा विस्तार से सुनाया,उमा बंसल में गणेश जी की कथा सुनाई, भगवती अग्रवाल अध्यक्ष कोरबा इकाई व सम्मेलन में उपस्थित सभी सदस्यों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया, डिंपल अग्रवाल ने हनुमान जी की आरती की, उषा कलानोरिया अध्यक्ष बाराद्वार इकाई ने पुष्पांजलि प्रस्तुत की। कुसुम अग्रवाल ने भोग गाकर ईश्वर को 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए। सभी को डिजिटल मंच के माध्यम से आरती व प्रसाद दिखाया गया।

प्रांत अध्यक्ष महिला इकाई *डॉ अनीता अग्रवाल* ने अपने उद्बोधन में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर अपने उद्बोधन में बताया १५ मार्च को प्रत्‍येक वर्ष *विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस* के रूप में मनाया जाता हैं।उपभोक्ता अधिकारों और जरूरतों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस मनाया जाता है । यह दिन भारतीय ग्राहक आन्दोलन के इतिहास में सुनहरे अक्षरो में लिखा गया है। विश्‍व उपभोक्ता अधिकार दिवस *राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी* से प्रेरित था, जिन्होंने 15 मार्च 1962 को अमेरिकी कांग्रेस को एक विशेष संदेश भेजा था, जिसमें उन्होंने औपचारिक रूप से उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दे को संबोधित किया था। ऐसा करने वाले वे विश्‍व के पहले नेता थे।

मुख्य अतिथि *नंदिनी चौधरी सिंगापुर* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *गुरु हनुमान* वास्तविक नाम विजय पाल यादव ( जन्म: १५ मार्च १९०१, मृत्यु: १९९९) भारत के प्रख्यात कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) तो थे ही, स्वयं बहुत अच्छे पहलवान भी थे। उन्‍होंने सम्‍पूर्ण विश्‍व में भारतीय कुश्‍ती को महत्‍वपूर्ण स्‍थान दिलाया। कुश्‍ती के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिये उन्हें १९८३ में पद्मश्री पुरस्कार तथा १९८७ में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि *पूजा अग्रवाल बैंगलोर* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *कांशीराम* (15 मार्च 1934 – 9 अक्टूबर 2006) भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया। इसके अन्त में उन्होंने दलित शोषित संघर्ष समिति (डीएसएसएसएस), 1971 में अखिल भारतीय पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों कर्मचारी महासंघ (बामसेफ) और 1984 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की स्थापना की।

विशिष्ट अतिथि *पार्बती अग्रवाल* लाऊ मुंडा उड़ीसा ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *चरणजीत सिंह अटवाल* (जन्म 15 मार्च 1937) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो 2004 से 2009 तक भारत की 14वीं लोकसभा के उपाध्यक्ष थे। उन्होंने 14वीं लोकसभा में पंजाब के फिल्लौर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और शिरोमणि अकाली दल के सदस्य हैं। (एसएडी) राजनीतिक दल।

विशिष्ट अतिथि *सबिता अग्रवाल* सोनपुर ओडिसा ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *अजीत पाल सिंह* भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। वह सेंटर हाफ पोजीशन पर खेलते थे। अजीत पाल को भारत सरकार ने 1992 में पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित किया। भारतीय ओलम्पिक संघ ने 2012 में कैप्टन अजीत पाल सिंह को लंदन ओलम्पिक के लिए भारतीय दल का प्रमुख नियुक्त किया गया।

विशिष्ट अतिथि *लता मोदी* साकोली महाराष्ट्र ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *एम थंबीदुरई* एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। वर्तमान सोलहवीं लोकसभा में लोकसभा के उपाध्यक्ष है तथा तमिलनाडू राज्य से अन्नाद्रमुक पार्टी के लोकसभा के सांसद है।

*निशा गोयल* पत्थलगांव ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *साहिब सिंह वर्मा* भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व तेरहवीं लोक सभा के सांसद थे। 2002 में उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी सरकार में श्रम मन्त्री नियुक्त किया। इससे पूर्व साहब सिंह 1996 से 1998 तक दिल्ली प्रदेश के मुख्यमन्त्री भी रहे।

*भगवती अग्रवाल* अध्यक्ष कोरबा इकाई ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *अब्दुल कादिर* (15 मार्च 1872 – 9 फरवरी 1950) एक पाकिस्तानी न्यायविद, समाचार पत्र और पत्रिका के संपादक और ब्रिटिश भारत में मुस्लिम समुदाय के नेता थे ।वे लाहौर उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश थे ।

*शीतल लाठ* अध्यक्ष बिलासपुर इकाई ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *सरला ठकराल* विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला थी। सरला को ‘मति’ नाम से भी पुकारा जाता था। सरला ठकराल ने १९३६ में २१ वर्ष की आयु में एक विमानन लाइसेंस अर्जित करके एक जिप्सी मोठ को अकेले उड़ाया। उनकी एक ४ साल की बेटी भी थी।

*उषा कलानोरिया* अध्यक्ष बाराद्वार इकाई ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया वर्मा मलिक एक बॉलीवुड गीतकार थे। वह ब्रिटिश राज के दौरान एक सक्रिय स्वतंत्रता सेनानी थे। वह विभाजन के बाद भारत में रहे और उन्होंने कई देशभक्ति गीत लिखें। मनोज कुमार ने उन्हें सबसे पहले यादगार में काम दिया। फिर इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में प्रशंसित काम किया।

*सुलोचना धनावत* ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया *नारायण देसाई* एक प्रख्यात गाँधीवादी थे। वे गाँधीजी के निजी सचिव और उनके जीवनीकार महादेव देसाई के पुत्र थे। नारायण देसाई भूदान आंदोलन और सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन से जुड़े रहे थे और उन्हें “गाँधी कथा” के लिये जाना जाता है जो उन्होंने 2004 में शुरू की थी।

*पुष्पा अग्रवाल* अध्यक्ष रायपुर इकाई का जन्म दिन डिजिटल मंच से बहुत सुंदर तरीके से हर्षोल्लास के साथ गाने,नृत्य के माध्यम से मनाया गया।

*समृद्ध अग्रवाल* ने होली की कहानी सुनाई।

*उमा बंसल* महासचिव ने सभी अतिथियों और सदस्यों को उनकी उपस्थिति अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया विश्व कल्याण की भावना से शांति मंत्र द्वारा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्य समृद्ध अग्रवाल, भगवती अग्रवाल डिंपल अग्रवाल गिरिजा गोयल रेखा गर्ग रंजना गर्ग राखी गर्ग रेखा गर्ग, अंशु अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, पार्बती अग्रवाल, सबिता अग्रवाल, उषा कलानोरिया, उमा बंसल, सुलोचना धनावत ने अपनी अभिव्यक्ति और प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाया।