महतारी हुंकार रैली की तैयारियां जोरों पर, भाजपा जिला कोर ग्रुप की बैठक में लिए गए कई निर्णय

महतारी हुंकार रैली की तैयारियां जोरों पर, भाजपा जिला कोर ग्रुप की बैठक में लिए गए कई निर्णय

बिलासपुर। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ शराब बंदी, अनाचार, अत्याचार (कानून व्यवस्था बदहाल), रेडी टू ईट विषय (निजीकरण ठेकेदार), कर्ज माफी- महिला स्व-सहायता समूह एवं अन्य विषय को लेकर प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली-सभा बिलासपुर में 11 नवम्बर 2022 को आयोजित की गई है जिसकी तैयारियों को लेकर बिलासपुर भाजपा जिला कोरग्रुप की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिलासपुर सांसद अरूण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा पवन साय, छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल उपस्थित रहे।