बिलासपुर। शहीद भगत सिहं जी भारत के महान
स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी थे उक्त बाते भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर जगमल चौक में स्थापित शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए कही।
श्री केशरवानी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया वे पहले लाहौर में बर्नी सेंडर्स की हत्या और उनके बाद दिल्ली की केन्द्रीय संसद सेंट्रल असेम्बली में बम विस्फोट करके ब्रिटीश सम्राज्य के विरूद्ध खुले विद्रोह को बुलंदी प्रदान की। उन्होंने असेम्बली में बम फेककर भी भागने से मना कर दिया जिसके बाद अंग्रेज सरकार शहीदे आजम भगत सिंह के साथ उनके दो अन्य क्रांतिकारी शहीद राजगुरू व सुखदेव जी को 23 मार्च को फांसी पर लटका दिया।
इस मौके पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए, जिसमें प्रमुख रूप से निखिल केशरवानी, इंशू गुप्ता, वैभव जायसवाल, अनमोल झा, रितेश अग्रवाल, नितिन पटेल, केतन सिंह, अभिषेक चौबे, सिद्धार्थ शुक्ला, नितिन छाबड़ा, ऋषभ चतुर्वेदी, मुकेश राव, मोनू रजक, मनीष सिहारे, सीटू शर्मा, संदीप केशरी, सुनील साहु, देवेश खत्री, मोनू बाजपाई, अभिषेक राज, देवाशीष दत्ता, तनुज बोहरा, संजय चौहान, आशीष झा, विन्नी विधानी सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
