अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत 14 माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की संख्या में  27 मार्च 2022 रविवार को *विश्व थियेटर दिवस, अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच दिवस, गंगौर पूजा, चैत्र मास कृष्ण पक्ष दशमी, स्टेफन वल, फ्रांसीसी लेखक, बनवारीलाल जोशी, लीला दुबे, हेमन्त जोशी, विल्हेम कॉनरोड रांगटन जन्म जयंती* और *सर सैयद अहमद खान, मुहम्मडन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज के संसथापक, जॉनी मेस्त्रो अमेरिकी गायक 16 कैंडल्स, यूरी गारगीन,अभिनेत्री प्रिया राजवंश, पंडित काशीराम, पुण्य तिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

*जीवन एक रंगमंच है यहां ईश्वर के निर्देशानुसार सभी कठपुतली की तरह अपनी कला प्रदर्शित कर किरदार निभा रहे है_ डॉ अनीता*

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा विगत 14 माह से प्रतिदिन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की संख्या में 27 मार्च 2022 रविवार को *विश्व थियेटर दिवस, अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच दिवस, गंगौर पूजा, चैत्र मास कृष्ण पक्ष दशमी, स्टेफन वल, फ्रांसीसी लेखक, बनवारीलाल जोशी, लीला दुबे, हेमन्त जोशी, विल्हेम कॉनरोड रांगटन जन्म जयंती* और *सर सैयद अहमद खान, मुहम्मडन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज के संसथापक, जॉनी मेस्त्रो अमेरिकी गायक 16 कैंडल्स, यूरी गारगीन,अभिनेत्री प्रिया राजवंश, पंडित काशीराम, पुण्य तिथि* पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम।

कार्यक्रम का श्री गणेश *डॉ अनीता अग्रवाल* अपने निवास स्थान पर भगवान विष्णु के छायाचित्र पर रोली अक्षत का तिलक लगा कुछ श्रीफल चढ़ा माल्यार्पण कर मंत्रोचार से दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने अपने अतिथि उद्बोधन में सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया ।
*अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच दिवस* की हार्दिक बधाई देते हुए बताया हर व्यक्ति का संपूर्ण जीवन एक रंगमंच है यहां हर पल अलग-अलग किरदार की भूमिका कठपुतली की तरह सभी अदा करते हैं जिसका निर्देशक भगवान स्वयं है।

कार्यक्रम का संचालन *डिंपल अग्रवाल* अध्यक्ष सरिया इकाई ने किया।उन्होंने मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता *सरोजिनी गुरु* इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय से बी ए ऑनर्स, एम ए, पीएचडी स्कॉलर शास्त्रीय संगीत का सभी के सम्मुख संक्षिप्त जीवन परिचय प्रस्तुत किया।उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत कर उनके उद्बोधन के लिए डिजिटल मंच पर आमंत्रित किया।

मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता *सरोजिनी गुरु* ने विश्व रंगमंच दिवस पर सभी को कलाकार रूप में मान नमन किया।कला का जीवन में महत्व बताया और कई भजन प्रस्तुत किए।

शीतल लाठ अध्यक्ष बिलासपुर इकाई ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।

डिंपल जी ने संचालन करते हुए सभी सदस्यो को उनकी अभिव्यक्ति प्रस्तुति के लिए क्रमश: आमंत्रित किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष *नंदिनी चौधरी* ने *विश्व थियेटर दिवस* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया 27 मार्च 1972 को कला के महत्व को बढ़ाने के लिए इस दिन को विश्व रंगमंच दिवस के रूप में मनाने की पहल की गई थी।इस दिवस का एक महत्त्वपूर्ण आयोजन अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संदेश है, जो विश्व के किसी जाने माने रंगकर्मी द्वारा रंगमंच तथा शांति की संस्कृति विषय पर उसके विचारों को व्यक्त करता है। 1962 में पहला अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संदेश फ्रांस की जीन काक्टे ने दिया था। वर्ष 2002 में यह संदेश भारत के प्रसिद्ध रंगकर्मी गिरीश कर्नाड द्वारा दिया गया था।

विशिष्ट अतिथि *पार्बती अग्रवाल* लाऊ मुंडा उड़ीसा ने *स्टेफन वल जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया स्टेफन वल, फ्रांसीसी लेखक थे। उन्होंने उनकी लेखनी की तारीफ करते हुए उनके लेखन कार्य की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि *सबिता अग्रवाल सनपुर ओडिसा* ने *बनवारीलाल जोशी जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया बनवारी लाल जोशी (जन्म २७ मार्च १९३६) भारत के कई राज्यों के उपराज्यपाल एवं राज्यपाल रह चुके हैं। ये उत्तराखंड के राज्यपाल रहे अक्टूबर २००७ से। इससे पूर्व ये दिल्ली के भी उपराज्यपाल रह चुके हैं, २००४ से २००७ के बीच। फिर ये मेघालय के राज्यपाल बने २००७ में।

विशिष्ट अतिथि *रंजना गर्ग गुजरात* ने *हेमन्त जोशी जन्म जयंती* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया जन्म- २७ मार्च १९५४। नैनीताल (उत्तराखंड)। शिक्षा:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से भाषा विज्ञान में शोध उपाधि एवं फ्रांसीसी भाषा एवं साहित्य में स्नातक। १८ वर्ष तक भारतीय जनसंचार संस्थान में पत्रकारिता के प्रशिक्षण/अध्यापन के बाद दो वर्षों के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हिन्दी विभाग में पत्रकारिता का प्रशिक्षण (२००६-०८)। संप्रति भारतीय जन संचार संस्थान में अध्यापन। भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ई-प्रशासन में स्थानीयकरण की उपसमिति के सदस्य। जनसंचार शोध के अंतरराष्ट्रीय संघ की समिति के सदस्य। इसके अलावा अनेक अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संघों के सक्रिय सदस्य। हंगरी, फ्रांस, सिंगापुर, फिनलेंड और स्वीडन की यात्राएँ।

*डिंपल अग्रवाल* अध्यक्ष सरिया इकाई ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारी वादी विद्वान *लीला दुबे* (२७ मार्च १९२३ – २० मई २०१२) एक प्रसिद्ध मानवविज्ञानी और नारीवादी विद्वान थीं। वह मानवविज्ञानी और समाजशास्त्री श्यामा चरण दुबे की विधवा थीं और शास्त्रीय गायिका सुमामती मुटाटकर की एक छोटी बहन थीं। उन्होंने कई किताबें लिखीं जिस में शामिल है मत्रिलिन्य और इस्लाम: लाच्कादिव्स में धर्म और समाज और महिला और रिश्तेदारी: दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में लिंग पर तुलनात्मक दृष्टिकोण।

*शीतल लाठ* अध्यक्ष बिलासपुर इकाई ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया जर्मनी के एक भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ *विल्हेम कॉनराड रॉन्टगन* (27 मार्च 1845 – 10 फरवरी 1923) था एक जर्मन यांत्रिक इंजीनियर और भौतिक विज्ञानी, जिन्होंने 8 नवंबर 1895 को एक्स-रे के रूप में जानी जाने वाली तरंग दैर्ध्य रेंज में विद्युत चुम्बकीय विकिरण का उत्पादन और पता लगाया।या रॉन्टजेन रे, एक उपलब्धि जिसने उन्हें 1901 में भौतिकी में पहला नोबेल पुरस्कार दिलाया। रॉन्टगन की उपलब्धियों के सम्मान में, 2004 में इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड कैमिस्ट्री (आईयूपीएसी) ने तत्व 111, रॉन्टजेनियम , ए का नाम दिया। उसके बाद कई अस्थिर समस्थानिकों वाला रेडियोधर्मी तत्व। मापन की इकाई roentgen का नाम भी उन्हीं के नाम पर रखा गया था।

*मंजू गोयल* अध्यक्ष अंबिकापुर इकाई ने *पंडित काशीराम पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया पंडित कांशी राम एक भारतीय क्रांतिकारी थे, जो हर दयाल और सोहन सिंह भकना के साथ, ग़दर पार्टी की स्थापना करने वाले तीन प्रमुख सदस्यों में से एक थे। उन्होंने 1913 से 1914 तक अपनी नींव से पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

*उषा कलानोरिया* अध्यक्ष बाराद्वार इकाई ने *यूरी गागरीन पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री यूरी गगारिन, भूतपूर्व सोवियत संघ के हवाबाज़ और अंतरिक्ष यात्री थे। १२ अप्रैल, १९६१ को अंतरिक्ष में जाने वाले वे प्रथम मानव थे। अन्तरिक्ष की यात्रा करने के बाद गगारिन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित व्यक्ति बन चुके थे और उन्हें कई तरह के पदक और खिताबों से सम्मानित किया गया था।

*भगवती अग्रवाल* अध्यक्ष कोरबा इकाई ने *सैयद अहमद खान पुण्य तिथि* पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया *सर सैयद अहमद ख़ान* हिन्दुस्तानी शिक्षक और नेता थे जिन्होंने भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरुआत की। इन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना की । उनके प्रयासों से अलीगढ़ क्रांति की शुरुआत हुई, जिसमें शामिल बुद्धिजीवियों और नेताओं ने भारतीय मुसलमानों को शिक्षित करने का काम किया।

*पुष्पा अग्रवाल* अध्यक्ष रायपुर इकाई ने *अमेरिकी गायक जॉनी मेस्त्रो* पुण्य तिथि पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया जॉनी मेस्ट्रो एंड द ब्रुकलिन ब्रिज ( 2010 से ब्रुकलिन ब्रिज बैंड के रूप में जाना जाता है ) एक अमेरिकी संगीत समूह है, जो जिमी वेब के ” वर्स्ट दैट कैन्ड हैपन ” (1968) के मिलियन-सेलिंग गायन के लिए जाना जाता है ।

*सुलोचना धनावत* प्रचार प्रसार प्रभारी ने अभिनेत्री *प्रिया राजवंश* पुण्य तिथि पर अपनी अभिव्यक्ति में बताया प्रिया राजवंश, जिनका जन्म का नाम वेरा सुन्दर सिंह था, हिन्दी फ़िल्म की अभिनेत्री थीं। उन्होंने सिर्फ़ चेतन आनन्द की बनाई फ़िल्मों में ही काम किया। उनकी कुछ उल्लेखनीय फ़िल्म हक़ीक़त (१९६४), हीर राँझा (१९७०) तथा हँसते ज़ख़्म (१९७३) हैं।

*उमा बंसल* महासचिव कोरबा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी सदस्यों को उनकी उपस्तिथि अभिव्यक्ति और प्रस्तुति के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम समापन किया।

कार्यक्रम में सरोजिनी गुरु ,नंदिनी चौधरी, रंजना गर्ग, पूजा अग्रवाल, पार्बती अग्रवाल, सबिता अग्रवाल, यशोदा गुप्ता, भगवती अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, शीतल लाठ, मंजू गोयल, उषा कलानोरिया, सिया अग्रवाल, सुलोचना धनावत, अंशु अग्रवाल, मधु मित्तल, यशोदा गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, रेखा गर्ग, वंदना अग्रवाल, तारा बेरीवाल ने अपनी अभिव्यक्ति और प्रस्तुति से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।