देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूरे होने पर संभाग मुख्यालय बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा बिलासपुर में किया गया जिसमें केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, आमजन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल हुए।

बिलासपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व

में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूरे होने पर संभाग मुख्यालय बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा बिलासपुर में किया गया जिसमें केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, आमजन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल हुए।
गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 2014 के पूर्व का भारत एवं 2014 के बाद भारत की स्थिति आज क्या है, यह महत्वपूर्ण 8 साल भारत का मान सम्मान विश्व पटल पर किसी ने बढाया है तो वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब 2014 में देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया जिस दिन सदन की सीढी पर चढने से पूर्व शीष नवाकर प्रणाम करते हुए कहा कि देश के करोड़ो गरीब परिवारों के लिए मैं काम की शुरूवात करूंगा और किया भी, प्रधानमंत्री आवास, घर-घर शौचालय, 5 लाख रूपए तक मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना, देश के गरीब किसानों के खाते में प्रति वर्ष 6 हजार रूपए ट्रांस्फर, जन धन खाते में 1500 सौ रूपए डाले गए ऐसी अनेक योजनाए लागु कर उसे धरातल पर लाया गया। जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म किया गया। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा किया, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है।
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि देश आज केन्द्र की मोदी

सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर देश की जनता उत्साहीत है। जगह-जगह उत्सव मनाया जा रहा है। इसका मूल कारण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने संकल्प लेकर देश की सत्ता सम्हाली उस दिन से लगातार काम कर रहे है आज उसी का परिणाम है। विषम परिस्थितियों से देश को आगे ले जाने में सफलता मिली। श्री अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार प्रदेश के गरीबो का हक मार रही है प्रधानमंत्री आवास योजना का काम रोक दिया, आयुष्मान योजना के तहत अनेक परिवार को 5 लाख रूपए तक की निःशुल्क इलाज की राशि अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का पैसा मोदी जी ने प्रदेश की जनता के लिए दिया उसे भूपेश सरकार डकार गई। इस क्षेत्र के कांग्रेसी पार्षद गरीब झुग्गी में निवासरत् लोगों को नोटिस भेजवा रहे है मकान खाली करो नही तो तोड़ देंगे हमारी योजना रही है जहॉ झुग्गी वहीं पक्का मकान बनाकर देने की। श्री अग्रवाल ने कहा कि किसी माई के लाल में दम नही है गरीबों के मकान को तोड़ सके भाजपा कार्यकर्ता गरीबों के साथ खड़े है।
सांसद अरूण साव ने कहा कि गरीब परिवार का व्यक्ति आज देश का प्रधानमंत्री है। मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सभी वर्गो एवं तबके के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजना प्रारंभ की खासकर देश के करोड़ों गरीब परिवार जिनके पास स्वयं का अपना मकान नही था। ऐसे परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों का अभी तक पक्के मकान बनाकर दिए गए है। उसी तरह गरीब कल्याण योजना के तहत् अनेक योजनाए देश भर में चल रही है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। श्री साव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लबरा सरकार है सिर्फ लबारी मारना इनका काम है।


भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि देश में कांग्रेस शासनकाल में सिर्फ घोटाले ही घोटाले का बोल बाला था, देश के विकास का सारा पैसा कांग्रेसियों ने खा लिया, देश में भ्रष्टाचार का जाल था। 2014 में जब देश की सत्ता नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सम्हाली तो सबसे पहले मोदी जी ने देश के अंदर से भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी, दलाली को खत्म कर देश के सर्वागिण विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कार्य प्रारंभ किया जिसका लाभ गरीबों को मिल रहा है।


मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि देश को आज इमानदार प्रधानमंत्री मिला है जो देश के विकास की गंगा बहा रहे है। मोदी जी ने देशवासियों की चिंता करते हुए अनेक कार्य किये है जिससे विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान बनी है। आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हर क्षेत्र में आज दुनिया के साथ बराबरी पर खड़े है। अगर गरीबों की चिंता किसी ने की है तो वह मोदी सरकार ने की।
बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने पास गरीबों के उत्थान के लिए कोई योजना नही है। आज प्रदेश को कर्ज के बोझ से लाद दिया है। 55 हजार करोड़ इन 3 वर्षो के अंदर भूपेश सरकार कर्ज ले चुकी है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को चुकाना पड़ेगा। विकास के कोई काम नही हो रहे है। आखिर पैसा जा कहा रहा है यह चिंता का विषय है।


महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि भारत के कोने-कोने तक अगर विकास की गंगा बह रही है तो सिर्फ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार के चलते। मोदी जी के इन 8 वर्ष के कार्यकाल को देखे तो स्वर्णिम काल है वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता के साथ झूठ बोलकर खोखा धड़ी किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए केन्द्र सरकार की गरीबों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत से बताया।
इस मौके पर राजा पाण्डेय, मोहित जायसवाल, किशोर राय, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, जयश्री चौकसे, चंद्रप्रकाश सूर्या, धनंजय त्रिपाठी, जनक देवांगन, चंद्रप्रकाश मिश्रा, अजीत सिंह भोगल, बलराम देवांगन, सोमेश तिवारी, तिरिथ यादव, बीआर महोबिया, विक्रम सिंह, जित्तू साहू, मनीष कौशिक, विजय ताम्रकार, ओम पाण्डेय, श्याम साहू, बृजेन्द्र शुक्ला, राकेश मिश्रा, डीके साहू, संतोष साहू, राजेन्द्र अग्रहरि, मनोज पटेल, सत्यजीत भौमिक, अनमोल झा, आशीष पटेल, नीतिन पटेल, रोशन सिंह, रोहित मिश्रा, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी, सुलेश पाण्डेय, वैभव गुप्ता, आशीष तिवारी, रजनी यादव, बबीता ताम्रकार, पूनम शुक्ला, प्रभा तिवारी सहित केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, आमजन एवं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।